इज्जत चाहिए-पैसा नहीं: उमर गुल बोले- अब तो 5 करोड़ महीने भी दोगे तो कोच नहीं बनूंगा; इंग्लैंड दौरे से वापस भेजे गए थे बॉलिंग कोच गुल
Published:
3 min read

पूर्व पेसर उमर गुल ने अपने कॅरियर में 47 टेस्ट में 163 और 130 वनडे में 179 विकेट लिए। जबकि 60 टी20 इंटरनेशनल मैच में 85 विकेट लिए। (फाइल फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क. पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल (Umar Gul) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को आईना दिखाया है। पहले बोर्ड ने इंग्लैंड दौरे के बीच में अचानक उमर गुल को बॉलिंग कोच से हटाया था। इसे पाकिस्तान के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने इसे अपनी बेईज्जती माना। अब PCB ने दोबारा यह पद ऑफर किया तो गुल ने इसे ठुकरा दिया। उन्होंने साफ लफ्जों में कहा कि उन्हें इज्जत चाहिए पैसा नहीं।
गुल ने पाकिस्तान के ही एक पत्रकार से कहा कि अगर पाकिस्तानी बोर्ड 5 करोड़ रुपए महीने भी फीस देगा तब भी वे दोबारा टीम का कोच पद नहीं संभालेंगे।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तानियों की दिक्कत: हेड कोच बोले- उन्हें सिर्फ भारत को हराने से मतलब, बाकी चीजों को वो सोचते ही नहीं
इंग्लैंड सीरीज के बीच में निकाला था
दरअसल, पाकिस्तान की टीम अगस्त में इंग्लैंड दौरे पर गई थी, जहां उसने 3 टेस्ट की सीरीज खेली थी। तब टेस्ट में सरफराज अहमद हेड कोच और उमर गुल बॉलिंग कोच थे। टीम शुरुआती दो टेस्ट हारकर सीरीज गंवा दी थी। ऐसे में PCB ने चौंकाने वाले फैसले लेते हुए 7 खिलाड़ियों और सरफराज के साथ गुल को भी पद से हटा दिया था।

नोफ्के ने भी बॉलिंग कोच पद से इस्तीफा दिया
तब पाकिस्तानी बोर्ड ने सरफराज और गुल की जगह व्हाइट-बॉल (वनडे, टी20) फॉर्मेट में टीम के हेड कोच माइक हेसन और एश्ली नोफ्के (Ashley Noffke) को रिप्लेस किया था। हालांकि इतने बदलाव के बावजूद पाकिस्तान टीम तीसरा टेस्ट भी नहीं जीत सकी। इंग्लैंड ने 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।
इसके बाद एश्ली नोफ्के ने भी बॉलिंग कोच के पद से इस्तीफा दे दिया। वे नीदरलैंड्स टीम के हेड कोच बन गए हैं। इसके बाद पाकिस्तानी बोर्ड ने नए बॉलिंग कोच के लिए वैकेंसी निकाली है। इसी बीच खबर आई कि PCB ने गुल को भी दोबारा बॉलिंग कोच बनने का ऑफर दिया।

बांग्लादेश टीम के साथ काम करेंगे गुल
इसी पर गुल ने एक पत्रकार से कहा- 'जिस तरह से बेईज्जत करके मुझे निकाला गया था, इसके बाद यदि मुझे 5 करोड़ रुपए महीने का भी ऑफर दें तब भी मैं उनके साथ काम नहीं करूंगा।'
अपने मान-सम्मान और ईज्जत से समझौता नहीं करने वाले उमर गुल अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के साथ काम करने को तैयार हैं। वे BCB के साथ एक करार करने वाले हैं।
ये भी पढ़ें: IPL और DPL में मैच फिक्सिंग का दावा: चेन्नई टीम के प्लेयर ने प्लेइंग-11 की जानकारी लीक की, हर मैच के 60 लाख रुपए मिले

