इंडिया 20 साल से वेस्टइंडीज से ODI सीरीज नहीं हारी: लगातार 13 सीरीज जीत का वर्ल्ड रिकॉर्ड; दोनों टीम के बीच कल पहला वनडे
Published:
2 min read

इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच आखिरी वनडे 1 अगस्त 2023 को तारौबा में खेला, जिसे भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 200 रन से जीता था। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम अपने घर में वेस्टइंडीज (IND Vs WI ODI Series) के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी20 की सीरीज खेल रही है। ODI में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। दोनों के बीच यह 25वीं बाइलेटरल ODI सीरीज खेली जा रही है। 20 साल से भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ एक भी वनडे सीरीज नहीं हारी है। इस दौरान लगातार 13 सीरीज जीती हैं।
वर्ल्ड क्रिकेट में यह रिकॉर्ड है। भारतीय टीम ने आखिरी बार मई 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज गंवाई थी। इसके बाद से अब तक हारे नहीं हैं।
इस तरह किसी एक टीम के खिलाफ लगातार 13 ODI बाइलेटरल सीरीज जीतने वाली इंडिया पहली टीम है। दूसरा नंबर पाकिस्तान का है जिसने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार 11 वनडे सीरीज जीती थीं। शाई होप की कप्तानी वाली वेस्टइंडीज टीम इस रिकॉर्ड को तोड़ना चाहेगी।





ये भी पढ़ें: पाकिस्तानियों की दिक्कत: हेड कोच बोले- उन्हें सिर्फ भारत को हराने से मतलब, बाकी चीजों को वो सोचते ही नहीं





