इंडिया-पाकिस्तान बगैर खेले सेमीफाइनल में: एशियन गेम्स में दोनों टीम के मैच बारिश के चलते रद्द, अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग बाहर
Published: Updated:
2 min read

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम। श्रेयस अय्यर कप्तानी संभाल रहे हैं। (फोटो- BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2026 के मेन्स क्रिकेट में भारतीय टीम और पाकिस्तान के मैच नहीं हो सके। बारिश के कारण दोनों के मुकाबले रद्द हो गए। हालांकि ICC रैंकिंग के आधार पर इंडिया और पाकिस्तान को फायदा मिला। यह दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।
सोमवार को दोनों क्वार्टरफाइनल होने थे
दरअसल, जापान में खेले जा रहे एशियन गेम्स में इंडिया और पाकिस्तान के साथ श्रीलंका और बांग्लादेश को डायरेक्ट क्वार्टरफाइनल में एंट्री मिली है। जबकि अफगानिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग ग्रुप स्टेज खेलकर यहां तक आईं।
पहला क्वार्टरफाइनल पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग के बीच सोमवार (28 सितंबर) को निशिन में होना था। इसके ठीक बाद इसी मैदान पर इसी दिन इंडिया और अफगानिस्तान के बीच दूसरा क्वार्टरफाइनल खेला जाना था।

ये भी पढ़ें: 2027 मेरा आखिरी वर्ल्ड कप: विराट कोहली ने कहा- यही मेरा मोटिवेशन, खिताब जीतने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे
रैंकिंग के आधार पर इंडिया-पाकिस्तान क्वालिफाई
मगर निशिन में आई तेज बारिश के चलते पाकिस्तान का मुकाबला बगैर टॉस के ही रद्द करना पड़ गया। इसके बाद बारिश बंद नहीं हुई, जिसके चलते इंडिया का मैच भी धुल गया। ऐसे में ICC रैंकिंग में बेहतर स्थिति के आधार पर इंडिया और पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में क्वालिफाई किया।
ICC T20I रैंकिंग में भारतीय टीम इस समय टॉप पर काबिज है। जबकि अफगानिस्तान 10वें नंबर पर है। ऐसे में इंडिया को फायदा मिला। दूसरी ओर पाकिस्तान टीम छठवें नंबर पर है, जबकि हॉन्ग कॉन्ग की टीम 24वें नंबर पर। इस तरह पाकिस्तान ने भी क्वालिफाई किया है। सेमीफाइनल में भी इंडिया-पाकिस्तान का मैच अलग-अलग टीम से होगा।
Asian Games के लिए भारतीय मेन्स स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, यश ठाकुर, ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, विपराज निगम और वैभव सूर्यवंशी।

