आकिब नबी का इंटरनेशनल डेब्यू: टीम इंडिया के लिए खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के तीसरे प्लेयर, इनमें दो फास्ट बॉलर
Published: Updated:
2 min read

आकिब नबी को अगस्त में भी भारतीय टेस्ट टीम में चुना गया था, लेकिन तब उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला था। (फोटो- BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए बुधवार (30 सितंबर) का दिन बेहद खास रहा। इस दिन उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया है। वे भारतीय टीम के लिए खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। नबी को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे में डेब्यू का मौका मिला है।
नबी से पहले जम्मू-कश्मीर के परवेज रसूल और उमरान मलिक भी भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं। इनमें नबी और उमरान तेज गेंदबाज हैं। जबकि रसूल ऑफ स्पिन ऑलराउंडर रहे।
ये भी पढ़ें: अच्छा प्लेयर था, कल पाकिस्तान से खेलने वाला था: अपनी मौत की खबर देखकर आजम खान का रिएक्शन, VIDEO वायरल
नीतीश को बाहर किया
इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे गुवाहाटी में हुआ, जिसके लिए भारतीय प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया गया। फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को बाहर किया गया। उनकी जगह आकिब नबी को जगह मिली।
नबी को अगस्त में भी भारतीय टेस्ट टीम में चुना गया था, लेकिन तब उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला था। वे पिछले दो रणजी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं।
मैच में दोनों प्लेइंग इलेवन
भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, आकिब नबी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।
वेस्टइंडीज टीम: जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, जेडन सील्स और विटेल लॉज।

