अच्छा प्लेयर था, कल पाकिस्तान से खेलने वाला था: अपनी मौत की खबर देखकर आजम खान का रिएक्शन, VIDEO वायरल
Published:
2 min read

आजम खान पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मोईन खान के बेटे हैं। उन्होंने पाकिस्तान टीम के लिए 14 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 88 रन ही बना सके। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान के विकेटकीपर बैटर आजम खान इस समय सोशल मीडिया ट्रेंड में आ गए हैं। कुछ न्यूज चैनल और वेबसाइट्स ने उनकी मौत की झूठी खबर चला दी। इस पर खुद आजम का रिएक्शन भी आया। उन्होंने इसे मजाक में लिया और कहा कि अच्छा प्लेयर था, मर गया बेचारा।
आजम का वीडियो भी वायरल
आजम ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया, जिसमें वे खुद अपनी मौत की खबर देखते नजर आ रहे हैं। आजम ने अपने मोबाइल में पाकिस्तानी न्यूज चैनल का एक वीडियो देखा, जिसमें कहा जा रहा था कि आजम खान का इलाज के दौरान अस्पताल में निधन हो गया है।
यह वीडियो देखते हुए आजम ने कहा- 'अच्छा प्लेयर था बेचारा। कल पाकिस्तान से खेलने वाला था। मर गया आज।' इस दौरान वीडियो में आजम के साथ उनके दोस्त भी होते हैं, जो हंसते हुए नजर आए।
वीडियो क्रेडिट- सोशल मीडिया।
इंटरनेशनल क्रिकेट में एक फिफ्टी तक नहीं
आजम खान पूर्व पाकिस्तानी कप्तान मोईन खान के बेटे हैं। वे भी विकेटकीपर बैटर ही थे। 28 साल के आजम ने पाकिस्तान टीम के लिए 14 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 88 रन ही बना सके। इसमें ना उनकी कोई सेंचुरी है और ना कोई फिफ्टी। आजम को टेस्ट और ODI में डेब्यू का मौका नहीं मिला।
इस विकेटकीपर बैटर का एवरेज भी 8.80 रहा है। इसी खराब परफॉर्मेंस के चलते उन्हें टीम से बाहर किया गया है। आजम ने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 6 जून 2024 को खेला था। जबकि डेब्यू 16 जुलाई 2021 को हुआ था। आजम ने पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेला था। आखिरी USA के खिलाफ डलास में खेला था।

