जब गंभीर चोट के बाद भी प्लेयर्स ने देश के लिए जान लगा दी: वोक्स, कुंबले-पंत और ऑस्ट्रेलिया के मैक्सवेल से सीखें पाकिस्तानी
Published: Updated:
2 min read

पूर्व भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले, पूर्व इंग्लिश ऑलराउंडर क्रिस वोक्स, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और मौजूदा भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत ने चोट के बावजूद मैदान नहीं छोड़ा। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. कई बार देखा गया है कि खेल में अपने देश और अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए खिलाड़ी जान लगा देते हैं, चाहे वे गंभीर रूप से चोटिल ही क्यों ना हों। दूसरी ओर पाकिस्तानी क्रिकेटर इमाम उल हक हैं कि चोट का बहाना बनाकर मैदान छोड़ते दिखाई दिए हैं। यही वजह है कि उन पर मुल्क और टीम से धोखेबाजी के आरोप लग रहे हैं।
दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड दौरे पर 3 टेस्ट की सीरीज खेल रही है। उसे शुरुआती दोनों टेस्ट में हार मिली और उसने सीरीज भी गंवा दी। दूसरे टेस्ट में इमाम प्लेइंग XI का हिस्सा थे, लेकिन ओपनर होने के बावजूद वो दोनों इनिंग्स में बैटिंग के लिए नहीं आए। दावा है कि इमाम ने चोट का बहाना बनाया और खेलने नहीं आए।

दूसरी ओर क्रिकेट में ऐसी भी मिसाल हैं कि प्लेयर्स ने गंभीर चोट के बावजूद मैदान नहीं छोड़ा। वे जान लगाकर टीम को जिताने के लिए मैदान में उतरे। कभी चेहरे पर पट्टी बांधकर तो कभी फ्रेक्चर हाथ के साथ। इनमें पूर्व भारतीय स्पिनर अनिल कुंबले, पूर्व इंग्लिश ऑलराउंडर क्रिस वोक्स, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल और मौजूदा भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत का नाम शामिल है।
इन सभी से पाकिस्तानी खिलाड़ियों को सीखना चाहिए कि देश के लिए जी जान लगा देना चाहिए। कभी हार नहीं माननी चाहिए। आइए जानते हैं कि इन चारों प्लेयर्स ने कब गंभीर चोट के बावजूद मैदान नहीं छोड़ा...





