क्रिकेट हिस्ट्री का सबसे बड़ा प्लेयर-कोच रिकॉल: 7 प्लेयर-2 कोच पाकिस्तान लौटे; 16 साल पहले भी यही हुआ था- क्रिकेट फैन्स के काम की खबर
Published: Updated:
2 min read

इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान टीम ने 3 टेस्ट की सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले हारकर सीरीज 0-2 से गंवा दी। अब तीसरा मैच 9 सितंबर से होगा। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टीम में कई बड़े बदलाव किए। बीच सीरीज में PCB ने 7 खिलाड़ियों, हेड कोच और बॉलिंग कोच को बदल दिया। सभी को तत्काल पाकिस्तान बुला लिया। इसे क्रिकेट हिस्ट्री का सबसे बड़ा प्लेयर-कोच रिकॉल माना जा रहा है।
हालांकि इससे पहले भी क्रिकेट इतिहास में बीच दौरे पर टीम और स्टाफ में कई बदलाव हुए हैं। मगर इतने बड़े पैमाने पर शायद ही हुआ है। एक मामला तो खुद पाकिस्तानी बोर्ड का ही है, जो 16 साल पहले हुआ था।
2010 की बात है, जब PCB ने इंग्लैंड दौरे पर ही बड़े बदलाव किए थे। तब उसे स्पॉट-फिक्सिंग के चलते शर्मसार होना पड़ा था और उसने 3 खिलाड़ियों को बाहर किया था। बाद में ICC ने तीनों को सस्पेंड कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया और भारतीय टीम में भी दौरे के बीच में हार के बाद बड़े बदलाव हो चुके हैं। आज हम ग्राफिक्स के जरिए इन्हीं कुछ मामलों के बारे में जानेंगे...


ये भी पढ़ें: बाबर आजम को तीसरे टेस्ट से पहले बुखार: रिजवान-इमाम को चुनने के लिए सिलेक्शन कमेटी को नोटिस, 24 घंटे में जवाब मांगा



