अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित: संजू-वैभव टीम में, हार्दिक बाहर; बुमराह-हर्षित को फिटनेस साबित करनी होगी
Published: Updated:
3 min read

ओपनर वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा को भी टीम में जगह मिली है। (फोटो- ANI)
स्पोर्ट्स डेस्क. अफगानिस्तान के खिलाफ इसी महीने होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इसमें चोटिल ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को जगह नहीं मिली। जबकि विकेटकीपर संजू सैमसन और ओपनर वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह मिली है।
टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर ही संभालेंगे। तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया। टीम में 4 खिलाड़ियों को फिटनेस साबित करने की शर्त पर चुना गया है। यह चारों प्लेयर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर हैं।
अफगानिस्तान की मेजबानी में होगी सीरीज
भारतीय टीम अफगानिस्तान की मेजबानी में 3 टी20 की सीरीज खेलेगी। तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने हैं। सीरीज के तीनों मैच 13, 15 और 17 सितंबर को होंगे। सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेले जाएंगे।
इस वजह से भारत में घरेलू सीरीज खेलती है अफगान टीम
दरअसल, अफगानिस्तान में कोई भी इंटरनेशनल स्टेडियम नहीं है। साथ ही सुरक्षा मामलों के चलते कोई टीम अफगानिस्तान भी नहीं जाना चाहती है। यही वजह है कि अफगानिस्तान टीम अपने घरेलू सीरीज भारत में खेलती है।
भारत में अफगानिस्तान के घरेलू मैदान देहरादून, कानपुर और ग्रेटर नोएडा रहे हैं। यह टीम कुछ घरेलू मैच दुबई और शारजाह में भी खेलती है। अब टीम इंडिया के खिलाफ घरेलू सीरीज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगी।
ये भी पढ़ें: PCB ने आधे दौरे में आधी टीम वापस बुलाई: कोच सरफराज-गुल भी बाहर; 7 नए प्लेयर और कोच 3 सितंबर को इंग्लैंड पहुंचेंगे
भारतीय टी20 स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, हर्षित राणा* और अर्शदीप सिंह।
इन खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली
रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह को टीम में जगह नहीं मिली है। यह सभी जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछली सीरीज खेले थे। इनके अलावा मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव को भी टीम में नहीं चुना गया।
भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज का शेड्यूल
- 13 सितंबर 2026 — पहला T20I, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
- 15 सितंबर 2026 — दूसरा T20I, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
- 17 सितंबर 2026 — तीसरा T20I, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

