कोहली ने किन दिग्गजों से क्या-क्या सीखा: गेल से सिक्स हिटिंग, सचिन से स्ट्रेट ड्राइव और संगकारा से कवर ड्राइव सीखा
Published: Updated:
3 min read

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने 139 रन की नाबाद पारी खेली। इसी पारी के दौरान उन्होंने वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे किए। (फोटो सोर्स - @BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में विराट कोहली ने नाबाद 139 रन की पारी खेली। इसके बाद उन्होंने अपने आइडियल ODI बैटर को लेकर बात की। विराट ने अलग-अलग दिग्गज बल्लेबाजों की खासियत को मिलाकर अपना परफेक्ट बैटर चुना। विराट ने सिक्स हिटिंग के लिए क्रिस गेल को चुना। वहीं, उन्होंने सचिन तेंदुलकर के स्ट्रेट ड्राइव और कुमार संगकारा के कवर ड्राइव को भी अपनी लिस्ट में शामिल किया।
यह भी पढ़े: लव लाइफ to क्रिकेट कॅरियर : शिखर धवन से पृथ्वी शॉ और युजी चहल तक; पर्सनल लाइफ ने कैसे कॅरियर पर ब्रेक लगाया- यहां डीटेल्स
किस प्लेयर से कौन-सा शॉट लिया?
सचिन तेंदुलकर: स्ट्रेट ड्राइव
कुमार संगकारा: कवर ड्राइव
राहुल द्रविड़: फ्लिक
वीरेंद्र सहवाग: कट शॉट
मैथ्यू हेडन: स्वीप शॉट
क्रिस गेल: सिक्स हिटिंग
एबी डिविलियर्स: रनिंग बिटवीन द विकेट्स

धोनी और रोहित का नाम नहीं
विराट की इस लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा का नाम नहीं था। विराट ने दोनों के साथ लंबे समय तक क्रिकेट खेला है। धोनी विराट के पहले इंटरनेशनल कप्तान थे। वहीं, रोहित के साथ विराट ने कई यादगार पार्टनरशिप की हैं।
बोले- सचिन पाजी हमेशा सचिन पाजी रहेंगे
विराट ने कहा कि सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी की उनके कॅरियर में खास जगह है। उन्होंने कहा कि सचिन उनके लिए हमेशा सचिन पाजी रहेंगे और धोनी हमेशा उनके पहले कप्तान रहेंगे। विराट ने कहा कि उन्होंने कभी खुद को ऐसा प्लेयर नहीं माना, जिसने सब कुछ हासिल कर लिया हो। उनके लिए क्रिकेट में हमेशा कुछ नया हासिल करने की कोशिश जारी रहती है।

15 हजार ODI रन भी पूरे किए
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में विराट ने 139 रन की नाबाद पारी खेली। इसी पारी के दौरान उन्होंने वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन पूरे किए। विराट यह आंकड़ा छूने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने 15 हजार ODI रन पूरे किए थे। विराट ने घरेलू जमीन पर सबसे ज्यादा ODI रन के मामले में भी सचिन को पीछे छोड़ दिया। सचिन ने भारत में 164 वनडे में 6,976 रन बनाए थे।
ये भी पढ़े : ईरान वुमन्स कबड्डी टीम ने सिल्वर जीता: युद्ध के बीच 6 महीने में 3 बार कैंप बदला, 10 जगहों पर की ट्रेनिंग; देखें स्ट्रगल स्टोरी

