लव लाइफ to क्रिकेट कॅरियर : शिखर धवन से पृथ्वी शॉ और युजी चहल तक; पर्सनल लाइफ ने कैसे ब्रेक लगाया- यहां डीटेल्स
Published: Updated:
2 min read

हमारे कई क्रिकेटर्स की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में रही है। इसकी वजह से इनके कॅरियर पर भी असर पड़ा। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. ‘मन के जीते जीत है और मन के हारे हार…’ यह कहावत तो ज्यादातर लोगों ने सुनी होगी। जिंदगी में कई बार जब मन टूटता तो बहुत कुछ बिखर जाता है...हमारे क्रिकेटर्स भी इससे जुदा नहीं हैं।
हाल ही में खबर आई कि एक वक्त दूसरे सचिन तेंदुलकर कहे जा रहे पृथ्वी शॉ की सगाई टूट गई है। हालांकि, इस यंगस्टर का कॅरियर और निजी जिंदगी अक्सर विवादों में रही। और शॉ ही क्यों….इस फेहरिस्त में कई नाम शामिल हैं…जिनकी पर्सनल लाइफ का असर उनके क्रिकेट कॅरियर पर पड़ा। कुछ तो वक्त के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट से बेवक्त ही विदा हो गए।
‘राज एक्सप्रेस’ के इस स्पोर्ट्स एक्सप्लेनर में हम आज कुछ ऐसे ही क्रिकेट किरदारों को समेट रहे हैं…शायद ये अपने सपनों को मुस्तकबिल यानी अंजाम तक नहीं पहुंचा सके…चलिए शुरू करते हैं ये कहानी…ग्राफिक्स की जुबानी…।











