मंगलमय मंगलवार : एशियन गेम्स में भारत को 1 दिन में 2 गोल्ड; टोटल मेडल टैली अब 52- इनमें 6 गोल्ड और 21 सिल्वर
Published: Updated:
4 min read

महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में भारत ने गोल्ड मेडल जीता (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2026 में भारत के खाते में एक और गोल्ड मेडल जुड़ गया है। शूटिंग के वुमन्स ट्रैप इवेंट में नीरू ढांडा ने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। नीरू ने फाइनल में 28 हिट्स किए और नया एशियन रिकॉर्ड बनाया। वह एशियन गेम्स में वुमन्स इंडिविजुअल ट्रैप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं।
इसके अलावा वुमन्स 4×400 मीटर रिले में विथ्या रामराज, एम.आर. पूवम्मा, प्राची चौधरी और किरण पहल की टीम ने भारत को गोल्ड मेडल दिलाया। यह एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में भारत का पहला गोल्ड है।
एशियन गेम्स 2026 में भारत के अब 52 मेडल हो गए हैं। इनमें 6 गोल्ड, 21 सिल्वर और 26 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत फिलहाल मेडल टैली में 10वें नंबर पर है। शूटिंग में भारत के 14 मेडल हो गए हैं।
इस तरह गोल्ड जीता
एशियन गेम्स के क्वालिफिकेशन राउंड में नीरू ने शानदार शुरुआत की थी। उन्होंने पहले 4 राउंड में 100 में से 95 पॉइंट्स हासिल किए थे। 5वें राउंड में नीरू ने मौसम खराब होने के बावजूद शानदार खेल दिखाया और 23 पॉइंट हासिल किए। तब उनका कुल स्कोर 118 हो गया था। यहां से उन्होंने टॉप-8 शूटर में जगह बनाते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।
फाइनल में नीरू ने 28 हिट्स किए। इस तरह उन्होंने एशियाई रिकॉर्ड (24 हिट्स) का रिकॉर्ड भी तोड़ा और गोल्ड पर कब्जा जमाया। चीन की सुन युनोंग (Sun Yunong) ने 26 हिट्स के साथ सिल्वर जीता। कुवैत की अब्दुलमलिक हजर (Abdulmalik Hajar) ने 21 हिट्स के साथ ब्रॉन्ज जीता।
11वें दिन का हाल
महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में भारत ने गोल्ड मेडल जीता
शूटिंग में गोल्ड: नीरू ढांडा ( इंडिविजुअल )
शूटिंग में सिल्वर: महिला ट्रैप टीम ने सिल्वर मेडल जीता।
बॉक्सिंग में नरेंद्र बेरवाल ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
गुलवीर सिंह ने एशियन गेम्स 2026 में 5000 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता। यह एशियन गेम्स 2026 में गुलवीर का तीसरा मेडल है।
पूजा सिंह ने हाई जंप में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।
अबतक कितने मेडल
गोल्ड (Gold)
वुमन्स 4×400 मीटर रिले
नीरू ढांडा: शूटिंग (इंडिविजुअल )
वुमन्स टीम: क्रिकेट इवेंट (T20I)
कमलजीत और सुरूचि सिंह: 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम (Shooting)
मेन्स कबड्डी टीम: ईरान को 40-34 से हराया
वुमन्स कबड्डी टीम: ईरान को 37-34 से हराया
सिल्वर (Silver)
वुमन्स टीम: 10 मीटर एयर राइफल (Shooting)
मेन्स टीम: 10 मीटर एयर राइफल (Shooting)
एलावेनिल वलारिवन: 10 मीटर एयर राइफल (Shooting)
हिमांशु ढिल्लों: 10 मीटर एयर राइफल (Shooting)
मीराबाई चानू: वेटलिफ्टिंग (46 Kg)
रोशिबिना देवी: सांडा इवेंट (60 Kg)
मेन्स टीम: 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन (Shooting)
राइफल 3P टीम: आशी, तिलोत्तमा और विदार्सा
सावन बरवाल: पुरुषों की मैराथन में 42 साल बाद मेडल
सर्वेश कुशारे: मेन्स हाई जंप (2.25 मीटर)
एंसी सोजन: विमेंस लॉन्ग जंप (6.53 मीटर)
अनाहत सिंह: विमेंस सिंगल्स (Squash)
अभय सिंह: मेन्स सिंगल्स (Squash)
गुलवीर सिंह: मेन्स 1500 मीटर रेस
मुरली श्रीशंकर: मेन्स लॉन्ग जंप (बेस्ट: 8.07 मीटर)
ईशा सिंह: विमेंस 25 मीटर पिस्टल (Shooting)
यशवीर सिंह: मेन्स जैवलिन थ्रो (85.72 मीटर, पर्सनल बेस्ट)
महिला ट्रैप टीम : शूटिंग
ब्रॉन्ज (Bronze)
रुद्रांक्ष पाटिल: 10 मीटर एयर राइफल (Shooting)
सुचिका तारियाल: मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (60 Kg)
वुमन्स स्कीट टीम: निशानेबाजी (Shooting)
मेन्स स्कीट टीम: निशानेबाजी (Shooting)
जय मीणा: सॉफ्ट टेनिस
मेन्स टीम इवेंट: बैडमिंटन
अनंतजीत सिंह नारूका और परिनाज धालीवाल: स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट (Shooting)
सतनाम सिंह और सलमान खान: मेन्स डबल स्कल (Rowing)
जोशना चिनप्पा और सेंथिलकुमार: मिक्स्ड डबल्स (Squash)
पारुल चौधरी: महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज (Athletics)
तेजस्विन शंकर: डेकाथलॉन (7934 अंक)
हरिता भद्रा: महिला 200 मीटर रेस (23.20 सेकंड)
विथ्या रामराज: 400 मीटर हर्डल
पारुल चौधरी: वुमन्स 1500 मीटर रेस
पारुल चौधरी: वुमन्स 5000 मीटर रेस (15:14.61)
रोहित यादव: मेन्स जैवलिन थ्रो (84.35 मीटर)
नरेंद्र बेरवाल : बॉक्सिंग (90+ किग्रा )
गुलवीर सिंह : 5000 मीटर रेस
पूजा सिंह: हाई जंप
मिक्स्ड टीम: 4×100 मीटर रिले

