वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी में बॉलिंग की: एक ओवर में लिए 2 विकेट, बैटिंग में 8 रन ही बना सके; BCCI ने VIDEO शेयर किया
Published: Updated:
3 min read

दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने 4 बॉल में 2 विकेट ले लिए। ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे वैभव ने नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में यह विकेट लिए।
स्पोर्ट्स डेस्क। ईस्ट जोन के लिए दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में खेल रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके। नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ वैभव सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया और नॉर्थ ईस्ट जोन के दो बल्लेबाजों को आउट कर अपनी टीम की बड़ी जीत में अहम योगदान दिया।
6 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए वैभव
ईस्ट जोन की पारी में वैभव सूर्यवंशी को बड़ी पारी खेलने का मौका मिला था, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा सके। उन्होंने सिर्फ 6 गेंदों का सामना किया और 2 चौकों की मदद से 8 रन बनाए। मणिपुर के तेज गेंदबाज बिश्वरजीत कोंथौजाम के खिलाफ वैभव ने लगातार दो चौके लगाए, लेकिन दूसरी ओवर की आखिरी गेंद पर गेंदबाज ने उनका विकेट लेकर हिसाब बराबर कर दिया।

गेंदबाजी में वैभव ने पलटा खेल
बैंटिग में जल्दी आउट होने के बाद वैभव ने गेंद से अपना जलवा दिखाया। लेफ्ट आर्म स्पिन के सामने नॉर्थ ईस्ट जोन के बैट्समैन परेशान नजर आए। वैभव ने एक ही ओवर में किशन लिंगदोह (25) और इमलीवती लेमतुर (4) को आउट कर दिया। इन दो विकेटों ने टीम की स्थिति और मजबूत कर दी।
ईस्ट जोन की पकड़ में मैच
ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 467 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए सुदीप कुमार घरामी ने 146 रन और शाहबाज अहमद ने 167 रन की पारी खेलीं। इसके जवाब में नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम पहली पारी में सिर्फ 111 रन पर ऑलआउट हो गई, जिसके बाद ईस्ट जोन ने फॉलोऑन दे दिया। दूसरी पारी में भी नॉर्थ ईस्ट जोन की हालत खराब रही और टीम 90/8 के स्कोर तक पहुंच गई। इस दौरान वैभव के दो विकेट भी मिले।
BCCI ने भी वैभव की तारीफ की
वैभव के प्रदर्शन पर BCCI ने भी रिएक्शन दिया। सोशल मीडिया पर लिखा- वैभव ने एक ही ओवर में 2 विकेट लेने के साथ-साथ दो शानदार कैच भी पकड़े। यानी बल्ले से भले ही वैभव का दिन अच्छा नहीं रहा, लेकिन बॉलिंग और फील्डिंग में उन्होंने अपनी छाप छोड़ दी।

जर्सी पर सिर्फ 3 नंबर दिखा
मैच के दौरान वैभव की जर्सी भी चर्चा में रही। उनकी जर्सी पर नंबर को इस तरह टेप किया गया था कि सिर्फ ‘3’ नंबर दिखाई दे रहा था। ऐसा क्यों किया गया, इसकी कोई वजह सामने नहीं आई है।
हालांकि, वैभव IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए भी जर्सी नंबर 3 पहनते हैं। माना जा रहा है कि दलीप ट्रॉफी की जर्सी पर किसी प्रिंटिंग की गलती को छिपाने के लिए ऐसा किया गया हो सकता है। खास बात यह है कि सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी को दलीप ट्रॉफी में उप-कप्तान बनाया गया है।
ये भी पढ़े: ODI वर्ल्ड कप की 10 टीमें तय: वेस्टइंडीज-आयरलैंड की एंट्री कैसे? जानिए बाकी 4 टीम के लिए क्वालिफायर राउंड का फॉर्मेट
ये भी पढ़े: इंग्लैंड में पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने पहने ढीले स्वेटर्स: सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल, कामरान अकमल बोले- ऐसा लगा जैसे बर्फबारी होने वाली है

