आर्यवीर में दिखी पिता वीरेंद्र सहवाग की झलक: DPL में शॉट देख फैंस हैरान, VIDEO वायरल; वीरू ने सी बॉल-हिट बॉल का गुरुमंत्र दिया
Published: Updated:
5 min read

DPL 2026 में वेस्ट दिल्ली लायंस के आर्यवीर सहवाग ने अपने पिता वीरेंद्र सहवाग के ट्रेडमार्क बैक-फुट पंच शॉट की याद ताजा कर दी।
स्पोर्ट्स डेस्क. दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2026) में वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए खेल रहे आर्यवीर सहवाग ने अपने पिता और पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग की बल्लेबाजी की याद दिला दी। आर्यवीर ने वीरू के अंदाज में कुछ शानदार शॉट लगाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। DPL ने भी पिता और बेटे के शॉट्स की तुलना करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों की बल्लेबाजी तकनीक में काफी समानता नजर आई।
वीरेंद्र सहवाग के अंदाज में दिखे आर्यवीर
वीरेंद्र सहवाग ने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। अपने कॅरियर में सहवाग ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में कुल 374 मैच खेले और 17,253 रन बनाए। उनके नाम 72 फिफ्टी और 38 इंटरनेशनल सेंचुरी हैं। आक्रामक बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज के लिए मशहूर सहवाग के शॉट्स की आज भी काफी चर्चा होती है।
अब उनके बेटे आर्यवीर भी क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं। DPL में खेलते हुए आर्यवीर ने पिता के कुछ खास शॉट्स की नकल की। इनमें स्क्वायर ड्राइव और कवर ड्राइव खास रहे। दोनों शॉट्स के वीडियो सामने आने के बाद फैंस को वीरेंद्र सहवाग के पुराने दिनों की याद आ गई।

वेस्ट दिल्ली लायंस को मिली 21 रन से हार
आर्यवीर की टीम वेस्ट दिल्ली लायंस को शनिवार को सेंट्रल दिल्ली किंग्स के खिलाफ 21 रन से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 232 रन का बड़ा स्कोर बनाया। ओपनर सिद्धार्थ जून ने 33 और समर्थ सेठ ने 37 रन की पारी खेली।
ये भी पढ़े: ODI वर्ल्ड कप की 10 टीमें तय: वेस्टइंडीज-आयरलैंड की एंट्री कैसे? जानिए बाकी 4 टीम के लिए क्वालिफायर राउंड का फॉर्मेट
ये भी पढ़े: इंग्लैंड में पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने पहने ढीले स्वेटर्स: सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल, कामरान अकमल बोले- ऐसा लगा जैसे बर्फबारी होने वाली है

आर्यवीर के आउट होने के बाद दबाव में आई टीम
233 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी वेस्ट दिल्ली लायंस ने तेज शुरुआत की और 4.5 ओवर में 71 रन बना लिए थे। इसके बाद टीम को आर्यवीर सहवाग 22 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कृष यादव और अंकित कुमार ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए 59 रन की अहम साझेदारी की।
दोनों की बल्लेबाजी से वेस्ट दिल्ली लायंस की जीत की उम्मीद बनी हुई थी। हालांकि, तेज गेंदबाज तेजस बड़ोका ने कृष यादव को 26 गेंदों में 46 रन के स्कोर पर आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। यादव ने अपनी पारी में 7 चौके और 1 स लगाया।
अंकित कुमार की फिफ्टी
कृष यादव के आउट होने के बाद भी अंकित कुमार ने तेजी से रन बनाना जारी रखा। 61 रन की पारी खेली। अंकित की पारी में 4 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उनके आउट होने के बाद वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए टारगेट हासिल करना मुश्किल हो गया।
आखिर में वेस्ट दिल्ली लायंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 211 रन ही बना सकी और 21 रन से मुकाबला हार गई। हालांकि, मैच के दौरान आर्यवीर के शॉट्स ने फैंस का ध्यान जरूर खींचा और एक बार फिर वीरेंद्र सहवाग के पुराने बल्लेबाजी अंदाज की याद दिला दी।
पिता से मिला ‘सी बॉल, हिट बॉल’ का गुरुमंत्र
मुकाबले के बाद जब उनसे पूछा गया कि इतने बड़े लेजेंडरी बल्लेबाज के बेटे होने के नाते उन्हें घर से क्या गुरुमंत्र मिलता है, तो आर्यवीर ने बेहद सादगी से जवाब दिया। उन्होंने कहा- पिता हमेशा एक ही बुनियादी बात सिखाते हैं कि गेंदबाज का नाम या कद देखकर नहीं, बल्कि सिर्फ गेंद को देखकर रिएक्शन दो।
सहवाग का मानना है कि गेंदबाज चाहे कोई भी हो, अगर गेंद खराब है तो उस पर बाउंड्री लगनी चाहिए और अच्छी गेंद का सम्मान होना चाहिए। आर्यवीर भी अपने पिता के इसी ‘सी बॉल, हिट बॉल’ वाले सरल फॉर्मूले पर आगे बढ़ रहे हैं।
बल्लेबाजी के दौरान गाना गाने पर क्या बोले आर्यवीर?
बातचीत के दौरान वीरेंद्र सहवाग के उस मशहूर किस्से का भी जिक्र छिड़ा, जिसमें वह बल्लेबाजी के दौरान दबाव कम करने और एकाग्रता बनाए रखने के लिए अक्सर गुनगुनाया करते थे। इस पर मुस्कुराते हुए आर्यवीर ने बताया कि उनके पिता उन्हें भी मैदान पर टेंशन से दूर रहने के लिए गाना गाने की सलाह देते हैं, लेकिन फिलहाल वह पूरी तरह अपने खेल पर फोकस कर रहे हैं और क्रीज पर अभी गाने का प्रयोग शुरू नहीं किया है।

