ODI वर्ल्ड कप की 10 टीमें तय: वेस्टइंडीज-आयरलैंड की एंट्री कैसे? जानिए बाकी 4 टीम के लिए क्वालिफायर राउंड का फॉर्मेट
Published: Updated:
2 min read

ICC मेंस वनडे वर्ल्ड कप 2027 अक्टूबर और नवंबर 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया कीमेजबानी में आयोजित किया जाएगा, जिसका फाइनल मुकाबला 21 नवंबर 2027 को खेले जाने की संभावना है। (फोटो सोर्स - @ICC)
स्पोर्ट्स डेस्क. ODI वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियां लगभग हर टीम ने शुरू कर दी हैं। यह टूर्नामेंट नवंबर 2027 में साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा। इस वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें खेलेंगी। इनमें से 10 टीमें पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं। बाकी 4 टीमें वर्ल्ड कप क्वालिफायर से तय होंगी।
हालांकि यह क्वालिफायर राउंड इतना आसान नहीं होता है। एसोसिएट टीमों को वर्ल्ड कप खेलने के लिए कई स्टेज पार करने होते हैं। दो बार की वर्ल्ड चैम्पियन वेस्टइंडीज के साथ आयरलैंड टीम भी इस बार डायरेक्ट क्वालिफाई नहीं कर सकी है। इन्हें भी क्वालिफायर राउंड खेलना होगा। आइए जानते हैं कितने राउंड में होता है वर्ल्ड कप क्वालिफायर और उसका फॉर्मेट...

को-होस्ट नामीबिया को भी क्वालिफायर खेलना होगा
वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें खेलेंगी। इनमें से 10 टीमों को डायरेक्ट एंट्री मिल चुकी है। इसमें मेजबान साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के अलावा रैंकिंग के आधार पर दूसरी फुल मेंबर टीमें शामिल हैं। यहां एक दिलचस्प बात है। नामीबिया भी वर्ल्ड कप की को-होस्ट है, लेकिन उसे डायरेक्ट एंट्री नहीं मिली है। नामीबिया एसोसिएट टीम है, इसलिए उसे भी बाकी एसोसिएट टीमों की तरह क्वालिफिकेशन प्रोसेस से गुजरना होगा।






ये भी पढ़े: सचिन Vs विराट, टेस्ट में कौन बेस्ट?: डिविलियर्स ने कोहली को चुना, बोले- वे विदेशी पिचों पर तेंदुलकर से बेहतर

