टीम इंडिया टेस्ट में स्ट्रगल नहीं कर रही: गंभीर बोले- मुझे ट्रॉफी से मतलब, लाइक्स और व्यूज से नहीं; श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट 23 से
Published: Updated:
4 min read

भारत ने गाले में श्रीलंका को 165 रन से हराकर 2 टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
स्पोर्ट्स डेस्क. टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने टेस्ट टीम की परफॉर्मेंस को लेकर हो रही कंट्रोवर्सी पर जवाब दिया है। गंभीर का मानना है कि टीम के कुछ खराब रिजल्ट को देखकर यह कहना सही नहीं होगा कि टीम टेस्ट में स्ट्रगल कर रही है। टीम इस समय ट्रांजिशन के दौर से गुजर रही है।
रैंकिंग मायने नहीं रखती- गंभीर
गौतम गंभीर ने कहा- टीम इंडिया को रैंकिंग या हालिया रिजल्ट के आधार पर जज नहीं किया जाना चाहिए। रैंकिंग मायने नहीं रखती। हम स्ट्रगल नहीं कर रहे हैं। इंग्लैंड टूर के बाद हमने अच्छा टेस्ट क्रिकेट खेला है। मेरा काम ट्रॉफी जीतना है। मैं सिर्फ इसी की परवाह करता हूं।
गंभीर का फोकस टीम को विनर बनाने पर है। वह सोशल मीडिया की वाहवाही, लाइक्स और व्यूज को टीम की सफलता का पैमाना नहीं मानते।

रोहित, कोहली और अश्विन रिटायर
गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद टीम इंडिया में कई बदलाव हुए हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। इन दिग्गजों के जाने के बाद टीम अब नए दौर में है।
शुभमन गिल को टेस्ट टीम की कप्तानी मिली है। वह नंबर-4 पर बैटिंग की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। वहीं देवदत्त पडिक्कल ने नंबर-3 पर अपनी दावेदारी मजबूत की है। गाले टेस्ट में मानव सुथार ने अपने सिर्फ दूसरे टेस्ट में 10 विकेट लेकर इम्पैक्ट छोड़ा। उनकी परफॉर्मेंस से भारत के स्पिन डिपार्टमेंट में कॉम्पिटिशन भी बढ़ गया है।
ये भी पढ़े: शाहिद अफरीदी का डॉग Max घर लौटा: कई दिन से लापता था, पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने पोस्ट शेयर की थी; फैन्स ने सर्च अभियान चलाया
कुलदीप या सरांश?
कोलंबो टेस्ट में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर भी बात हो रही है। रविंद्र जडेजा और कुलदीप यादव के अलावा मध्य प्रदेश के ऑलराउंडर सरांश जैन भी टीम में अपनी जगह बनाने की रेस में हैं।
गंभीर ने कहा- हम ऐसा बेस्ट बॉलिंग अटैक उतारने की कोशिश करेंगे, जो हमें 20 विकेट दिला सके। कुलदीप एक अच्छे बॉलर हैं। कभी-कभी यह कप्तान पर भी निर्भर करता है। गंभीर ने प्लेयर्स को 1-2 खराब मैच के बाद बाहर करने के खिलाफ भी बात की। उन्होंने कहा कि क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। प्लेयर्स को लंबे समय तक बैक करने की जरूरत है।

3 टेस्ट की सीरीज चाहते हैं गंभीर
गौतम गंभीर ने टेस्ट सीरीज को लेकर भी अपनी राय रखी। उनका मानना है कि 3 मैच की टेस्ट सीरीज ज्यादा बेहतर होती है। उन्होंने कहा- 3 टेस्ट मैच की सीरीज आइडियल है। हम अपनी बॉडी को मैनेज करना और रिकवर करना जानते हैं।
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट जीत लिया है। ऐसे में कोलंबो टेस्ट सीरीज का फैसला करेगा। गंभीर के मुताबिक, 3 टेस्ट की सीरीज में टीमों के पास खराब शुरुआत के बाद वापसी करने का ज्यादा मौका होता है।

गंभीर गाले की पिच से खुश थे
गंभीर ने पहले टेस्ट की पिच की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि गाले की पिच टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छी थी और उम्मीद है कि कोलंबो में भी ऐसी ही कंडीशन देखने को मिलेगी। भारत के लिए यह दौर नई टीम तैयार करने का है। शुभमन गिल कप्तानी में अपनी जगह बना रहे हैं। पडिक्कल नंबर-3 पर भरोसा जगा रहे हैं। वहीं मानव सुथार ने स्पिन डिपार्टमेंट में बेहतर किया।
दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से
भारत ने गाले में श्रीलंका को 165 रन से हराकर 2 टेस्ट मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।
ये भी पढ़े: सचिन Vs विराट, टेस्ट में कौन बेस्ट?: डिविलियर्स ने कोहली को चुना, बोले- वे विदेशी पिचों पर तेंदुलकर से बेहतर

