इंडिया Vs श्रीलंका दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से: सारांश के डेब्यू की उम्मीद, कुलदीप बाहर हो सकते हैं; देखिए पॉसिबल प्लेइंग-11
Published: Updated:
3 min read

सारांश जैन को वॉशिंगटन सुंदर के इंजर्ड होने के बाद भारतीय टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किया गया था। (फोटो सोर्स - @BCCIdomestic)
स्पोर्ट्स डेस्क. श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट में 165 रन की जीत के बाद टीम इंडिया अब दूसरे टेस्ट की तैयारी में जुट गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले टेस्ट में मध्यप्रदेश के ऑलराउंडर सारांश जैन (Saransh Jain) को डेब्यू का मौका मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो करीब 12 साल के इंतजार के बाद सारांश का टीम इंडिया के लिए खेलने का सपना पूरा होगा।
बता दें भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त 2026 को कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड (Sinhalese Sports Club Ground) में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होगा।

सारांश जैन को डेब्यू का मौका
33 साल के सारांश जैन को वॉशिंगटन सुंदर के इंजर्ड होने के बाद भारतीय टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किया गया था। अब रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उन्हें दूसरे टेस्ट की प्लेइंग 11 में भी जगह मिल सकती है।
सारांश राइट आर्म ऑफ स्पिन बॉलिंग के साथ लोअर मिडिल ऑर्डर में बैटिंग भी कर सकते हैं। उन्होंने 2014 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। पिछले करीब 12 साल से डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार परफॉर्म कर रहे हैं।
कुलदीप यादव बाहर हो सकते हैं
अगर सारांश को डेब्यू का मौका मिलता है तो कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 से बाहर किया सकता है। गाले टेस्ट में कुलदीप का परफॉर्मेंस उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। उन्होंने 25 ओवर में 103 रन देकर सिर्फ 1 विकेट लिया था।
दूसरे टेस्ट में पिच के कंडीशन और टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए मैनेजमेंट सारांश को मौका देने पर विचार कर सकता है। हालांकि, प्लेइंग 11 को लेकर अभी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

12 साल का इंतजार
सारांश जैन ने दिसंबर 2014 में मध्य प्रदेश के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 181 विकेट लिए और 2,223 रन बनाए हैं। सारांश के परिवार का क्रिकेट से पुराना कनेक्शन है। उनके पिता सुबोध जैन भी राइट आर्म ऑफ ब्रेक बॉलर थे और मध्य प्रदेश के लिए 9 रणजी ट्रॉफी मैच खेल चुके हैं। हालांकि, उन्हें इंडियन टीम की तरफ से खेलने का मौका नहीं मिला।
दूसरे टेस्ट के लिए इंडिया की पॉसिबल प्लेइंग-11:
यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव/सारांश जैन, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

