दीपावली पर इंडिया Vs पाकिस्तान मुकाबला: अंडर-19 एशिया कप का शेड्यूल जारी, एक ही ग्रुप में दोनों टीमें
Published: Updated:
2 min read

इसी साल फरवरी में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला गया था, जिसके ग्रुप मैच में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 58 रन से हराया था। (फोटो- ICC)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट में 8 टीम खेलेंगी, जिन्हें 2 ग्रुप में बांटा गया है। इंडिया और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। इसी के साथ क्रिकेट फैन्स के लिए एक अच्छी खबर भी आई है।
उन्हें ग्रुप स्टेज में ही इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। सबसे खास बात यह है कि ये हाईवोल्टेज मुकाबला दीपावली वाले दिन यानी 8 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट ODI (50-50 ओवर) फॉर्मेट में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें: कोहली का नया वर्जन ज्यादा बेहतर: डि'विलियर्स के बयान में दम, 2016 में 100 अब 117 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे विराट
दोनों ग्रुप
ग्रुप-A : भारत, पाकिस्तान, नेपाल और UAE
ग्रुप B : बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मलेशिया
14 नवंबर को फाइनल
इस बार मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 ओमान की मेजबानी में 5 से 14 नवंबर तक खेला जाएगा। इस दौरान फाइनल समेत 15 मैच खेले जाने हैं। सभी मुकाबले अल अमीरात के स्टेडियम ओमान क्रिकेट एकेडमी में खेले जाएंगे।

8 टीम को 4-4 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। इसके बाद दोनों ग्रुप में टोटल 12 मैच होंगे। इसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीम सेमीफाइनल में एंट्री करेंगी। दोनों सेमीफाइनल 12 नवंबर को होंगे। इसके बाद 14 नवंबर को फाइनल होगा। सभी मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से खेले जाएंगे।
टीम इंडिया का शेड्यूल
- 6 नवंबर, Vs नेपाल
- 8 नवंबर, Vs पाकिस्तान
- 10 नवंबर, Vs UAE
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स में भारत कभी नंबर-1 नहीं रहा: नंबर-2 और 3 रह चुका, अब लगातार दूसरी बार नंबर-4 पर रहा; यहां सभी रिकॉर्ड्स
भारतीय टीम 8 बार खिताब जीत चुकी
1989 में मेन्स अंडर-19 एशिया कप का पहला सीजन खेला गया था। तब से अब तक भारतीय टीम ने 8 बार ट्रॉफी जीती और दो बार रनरअप रही। पिछले 2025 सीजन में पाकिस्तान टीम चैम्पियन बनी थी। इससे ठीक पहले यानी 2021 में टीम इंडिया ने खिताब जीता था।

