कोहली का नया वर्जन ज्यादा बेहतर: डि'विलियर्स की बात में दम, 2016 में 100 अब 117 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे विराट
Published: Updated:
2 min read

कोहली के कॅरियर में 2016 से 2018 का समय सबसे शानदार माना जाता है। इस दौरान 2 साल में उन्होंने करीब 100 के स्ट्राइक-रेट से 50 ODI में 3401 रन बनाए थे। (फाइल फोटो- BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब वे सिर्फ ODI फॉर्मेट ही खेल रहे हैं। उनका टारगेट 2027 वर्ल्ड कप जीतना है। कोहली ने पिछले कुछ समय से एग्रेसिव गेम शुरू किया है। इसको लेकर साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एबी डि'विलियर्स ने उनकी तारीफ की।
डि'विलियर्स ने कहा कि 2016 के मुकाबले कोहली का नया वर्जन ज्यादा बेहतर है। इसकी बड़ी वजह है कि वे अब ज्यादा रिलेक्स और फ्री होकर खेल रहे हैं। हालांकि डि'विलियर्स की बात में दम नजर आता है, क्योंकि 2016 से 2018 के बीच के रिकॉर्ड और इस साल के आंकड़ें यही बताते भी हैं। कोहली तब 100 के स्ट्राइक रेट से खेले थे और अब करीब 117 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे हैं।


ये भी पढ़ें: टेस्ट के बीच में रेड से पिंक बॉल बदली जाएगी?: कन्फ्यूजन को MCC हेड ने क्लियर किया, कहा- बीच मैच में बॉल नहीं बदलेंगे
चैम्पियंस ट्रॉफी में हिंट दिया था
डि'विलियर्स ने कहा- मेरा मानना है कि यह उनका (कोहली) बेहतरीन वर्जन है, क्योंकि वे इस समय रिलेक्स दिख रहे हैं। यदि आप उन्हें मैदान पर देखेंगे तो वे फ्री होकर खेलते दिखते हैं।
उन्होंने कहा- कोहली ने UAE में खेली गई ICC चैम्पियंस ट्रॉफी में ही इसका हिंट दे दिया था। मैंने उन्हें एक अलग ही रोल में खेलते देखा। हालांकि वे कुछ समय के लिए अपने पुराने वाले गेम में अटक गए थे। वे पिछली हैबिट में चले गए थे, लेकिन उन्होंने अब इसे पूरी तरह से छोड़ दिया।




