जीरो शुगर, जीरो ग्लूटन, जीरो लेक्टोस: रफ्तार नहीं स्विंग पर फोकस... भुवी की कड़ी मेहनत से 46 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी
Published: Updated:
2 min read

36 साल के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अब तक 21 टेस्ट, 121 वनडे और 87 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। (फोटो- BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. 'क्या मैं फिर वैसा बन सकता हूं, क्या ये हो पाएगा?' करीब 4 साल भारतीय टीम से बाहर रहने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का यह सवाल अपने फिजियो डॉ. रामनीश वोहरा (Dr. Ramneesh Vohra) से था। रामनीश ने ही भुवी को भरोसा दिलाया। उनके साथ मेहनत की। भुवी ने इस दौरान जीरो शुगर, जीरो ग्लूटन और जीरो लेक्टोस के साथ तैयारी की।
भुवी ने रफ्तार पर नहीं बल्कि स्विंग पर फोकस किया। इसके लिए उन्होंने पर्सनल ट्रेनर सूर्यकुमार यादव से भी बराबर मदद ली। रामनीश और सूर्या ने मिलकर भुवी की बॉलिंग पर काम किया। इस कड़ी मेहनत के बाद भुवी की 46 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी हुई। उन्हें न्यूजीलैंड टूर के लिए टी20 टीम में सिलेक्ट किया गया है।
डॉ. रामनीश BCCI से क्वालिफाइड स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट हैं। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से कहा- हम लगातार मिलते थे, लेकिन करीब 2-3 महीने हमने इस बारे में कोई बात नहीं की। हमने इस पर कभी कोई चर्चा नहीं की कि आखिर कहां और क्या गलती हुई।
ये भी पढ़ें: कोहली का नया वर्जन ज्यादा बेहतर: डि'विलियर्स के बयान में दम, 2016 में 100 अब 117 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे विराट





न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।
ये भी पढ़ें: भारत नहीं आएगी पाकिस्तान हॉकी टीम: चैम्पियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से, बांग्लादेश टीम को मौका मिला




