एशियन गेम्स में भारत कभी नंबर-1 नहीं रहा: नंबर-2 और 3 रह चुका, अब लगातार दूसरी बार नंबर-4 पर रहा; यहां सभी रिकॉर्ड्स
Published: Updated:
2 min read

एशियन गेम्स 2026 में इंडिया की मेन्स और वुमन्स दोनों क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीता है। (फोटो- @BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2026 जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक खेले गए। इसमें भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टोटल 85 मेडल जीते थे। इसमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज शामिल हैं। मेडल टैली में भारत चौथे नंबर पर रहा था।
भारत का एशियन गेम्स के इतिहास में यह अपना दूसरा बेस्ट प्रदर्शन रहा है। इससे पहले पिछली गेम्स में 28 गोल्ड समेत 106 मेडल जीते थे। हालांकि एक फैक्ट यह भी है कि भारत कभी भी मेडल टैली में नंबर-1 नहीं रहा है। नंबर-2 और नंबर-3 रह चुका है। इस सीजन में लगातार दूसरी बार नंबर-4 पर रहा है।
ये भी पढ़ें: कोहली का नया वर्जन ज्यादा बेहतर: डि'विलियर्स के बयान में दम, 2016 में 100 अब 117 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे विराट
किस देश ने कितने मेडल जीते और कितने देश ने अब तक हिस्सा लिया। भारत को कब कितने मेडल मिले और किस नंबर पर रहा। आज हम इस खबर में एशियन गेम्स और इसमें भारत के इसी तरह के कुछ रिकॉर्ड्स के बारे में जानेंगे।







