टीम इंडिया की टेस्ट जर्नी: 94 साल में 600 टेस्ट, 38 कप्तान और 318 डेब्यू; पहले 100 टेस्ट में 10 जीत, अब हर दूसरा मैच जीत रहे
Published: Updated:
2 min read

भारतीय टीम ने अपना 600वां टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक श्रीलंका के खिलाफ गाले में खेला। यह मैच इंडिया ने 165 रन से जीता। (फोटो- ANI)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडिया 600वां टेस्ट खेलने वाली एशिया की पहली टीम बनी है। वर्ल्ड में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद उसका तीसरा नंबर है। टीम इंडिया का क्रिकेट में सफर 25 जून 1932 से शुरू हुआ था। तब वो टेस्ट में डेब्यू करने वाली छठवीं टीम बनी थी। आज सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाली तीसरी टीम है।
इन 94 साल में टीम इंडिया ने 600 टेस्ट खेले, जिसमें से 187 जीते हैं। इस जर्नी में 38 कप्तान रहे। 318 भारतीयों ने टेस्ट डेब्यू किया है। देखने वाली बात यह भी है कि भारतीय टीम ने हर ऐरा में ग्रोथ की है।

ये भी पढ़ें: WTC में टीम इंडिया को 5.18% का फायदा: अब भी फाइनल की राह मुश्किल, 8 में से 5 टेस्ट जीतना जरूरी; देखें सिनेरियो
पिछले 100 टेस्ट में से 57 जीते
पहले 100 टेस्ट में भारतीय टीम ने सिर्फ 10 ही जीत दर्ज की थीं। आज यह टीम लगभग हर दूसरा मैच जीत रही है। 501 से 600 टेस्ट के बीच टीम इंडिया ने 57 जीत हासिल की हैं।
टीम इंडिया के पहले टेस्ट कप्तान सीके नायडू थे। उनके बाद से कपिल देव और सुनील गावस्कर तक का दौर रहा। फिर सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी से होते हुए विराट कोहली और अब शुभमन गिल तक आया है।
आइए ग्राफिक्स में जानते हैं भारतीय टीम का पहला टेस्ट और पहली जीत के बारे में। साथ ही कितने टेस्ट कप्तान रहे और टीम की ग्रोथ हर 100 मैच में कैसी रही?



ये भी पढ़ें: एक सिक्स लगाओ मैं तुम्हें IPL में ले जाउंगा: यशस्वी के माइंड गेम में फंसकर श्रीलंका के डिकवेला आउट, VIDEO वायरल


ये भी पढ़ें: वुमन्स एशिया कप 2026: हम जीते तो क्या नकवी से ट्रॉफी लेंगे; 2025 की मेंस ट्रॉफी अब तक नहीं मिली



