इंडिया का बांग्लादेश दौरा टल सकता है: BCB के घरेलू टूर्नामेंट के शेड्यूल से हिंट, तमीम बोले- सीरीज कन्फर्म हुई तो इसे बदल देंगे
Published: Updated:
4 min read

भारत का बांग्लादेश टूर पहले 2025 में होना था। बाद में इसे पोस्टपोन कर सितंबर 2026 के लिए री-शेड्यूल किया गया था।
स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और बांग्लादेश के बीच सितंबर में होने वाली क्रिकेट सीरीज अब मुश्किल में पड़ती नजर आ रही है। यह एक बार फिर टल सकती है। इसका हिंट बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के चीफ तमीम इकबाल ने दिए हैं।
दरअसल, भारत का बांग्लादेश टूर पहले 2025 में होना था। बाद में इसे पोस्टपोन कर सितंबर 2026 के लिए री-शेड्यूल किया गया था। अब फिर से यह सीरीज टल सकती है। इस दौरे पर दोनों टीम के बीच 3 वनडे और 3 टी20 की सीरीज होनी है।
ये भी पढ़ें: WTC में टीम इंडिया को 5.18% का फायदा: अब भी फाइनल की राह मुश्किल, 8 में से 5 टेस्ट जीतना जरूरी; देखें सिनेरियो
इंडिया-बांग्लादेश के बीच पहला वनडे 3 सितंबर को
हालांकि, अभी तक BCCI या BCB ने सीरीज कैंसिल होने को लेकर कोई ऑफिशियल जॉइंट स्टेटमेंट जारी नहीं किया है। लेकिन तमीम के बयान से कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सीरीज एक बार फिर अधर में लटक सकती है।
इंडिया और बांग्लादेश के बीच सीरीज का पहला वनडे 3 सितंबर को शेड्यूल है। इसके लिए अब करीब 2 हफ्ते ही बचे हैं और दोनों बोर्ड की ओर से कोई भी कन्फर्मेशन नहीं है कि सीरीज होगी या नहीं।
28 अगस्त से 9 सितंबर तक घरेलू टूर्नामेंट
ढाका में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तमीम ने घरेलू 'गेम डेवलपमेंट ट्रॉफी' (एक एज-ग्रुप टूर्नामेंट) की घोषणा की। साथ ही बांग्लादेशी बोर्ड ने इसका शेड्यूल भी जारी किया। टूर्नामेंट के सभी मैच 28 अगस्त से 9 सितंबर के बीच शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।
इसी दौरान बांग्लादेश-इंडिया सीरीज भी शेड्यूल है। इसके कुछ मैच इसी शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में भी होने हैं। अब BCB ने इसी दौरान स्टेडियम में घरेलू टूर्नामेंट कराने का फैसला किया है, जिससे हिंट मिलता है कि भारतीय टीम का दौरा टल सकता है।

इंडिया से सीरीज के शेड्यूल में बदलाव संभव
Cricinfo के मुताबिक, यही सवाल कि क्या टूर्नामेंट के शेड्यूल से यह हिंट मिलता है कि भारतीय टीम का दौरा नहीं होगा? पूछा गया तो तमीम ने जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में माना कि यहां शेड्यूल में कुछ बदलाव हो सकता है।
तमीम ने कहा- दोनों देश के बोर्ड भारतीय टीम के दौरे को लेकर बात कर रहे हैं। सीरीज की तारीखें इधर-उधर हो सकती हैं। यह घरेलू टूर्नामेंट मीरपुर में शेड्यूल किया गया है, लेकिन इसे बसुंधरा ग्राउंड में शिफ्ट करने में 2 मिनट लगेंगे। इंडिया से सीरीज फिक्स हुई तो टूर्नामेंट को उसी हिसाब से शिफ्ट कर देंगे।
भारत-बांग्लादेश: सियासत से मैदान तक
- भारत और बांग्लादेश के क्रिकेट रिश्ते पिछले कुछ समय से तनाव के दौर से गुजर रहे हैं। दोनों देशों के बीच डिप्लोमैटिक टेंशन का असर क्रिकेट पर भी दिखाई दिया है। इसी वजह से भारत का बांग्लादेश दौरा पहले भी रद्द हुआ था। इसके बाद BCCI और BCB के रिश्तों को लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आती रही हैं।
- इसी दौरान बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 में खेलने से रोक दिया गया था। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपनी टीम में चुना था, लेकिन बाद में वह IPL में नहीं खेल सके।
- इसके बाद बांग्लादेश ने 2026 T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत आने से इनकार कर दिया। इस फैसले के बाद उसे टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया। इन घटनाओं ने दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों में और तनाव पैदा कर दिया।
- हाल ही में BCB अध्यक्ष का पद संभालने वाले तमीम भारत का दौरा किया। इसके बाद दोनों बोर्ड के बीच रिश्ते बेहतर होने लगे। इस दौरे पर तमीम बेंगलुरु में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) भी पहुंचे थे।

