IPL की जनरेशन इतना अच्छा टेस्ट खेल रही: मांजरेकर बोले- यह मेरे लिए मिस्ट्री, ये पॉप सिंगर से क्लासिकल गाने के लिए कहने जैसा
Published: Updated:
3 min read

संजय मांजरेकर ने भारतीय टीम के लिए 37 टेस्ट में 2043 और 74 ODI में 1994 रन बनाए। (फोटो- ESPN)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम ने श्रीलंका दौरे पर पहला मैच जीतकर 2 टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इसमें देवदत्त पडिक्कल प्लेयर ऑफ द मैच बने, जिन्होंने पहली पारी में सेंचुरी लगाई थी। स्पिनर मानव सुथार का यह दूसरा टेस्ट था, जिसमें उन्होंने 10 (4+6) विकेट लिए। इस टेस्ट के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर का बयान आया है।
मांजरेकर ने कहा कि IPL की जनरेशन इतना अच्छा टेस्ट खेल रही यह उनके लिए एक मिस्ट्री है। उन्होंने कहा कि ठीक वैसा ही है जैसा किसी पॉप सिंगर से क्लासिकल गाने के लिए कहें।
ये भी पढ़ें: WTC में टीम इंडिया को 5.18% का फायदा: अब भी फाइनल की राह मुश्किल, 8 में से 5 टेस्ट जीतना जरूरी; देखें सिनेरियो
यंग क्रिकेटर मुश्किल काम कर रहे
कमेंटेटर मांजरेकर ने दूरदर्शन के द ग्रेट इंडियन क्रिकेट शो में कहा- मेरे लिए मिस्ट्री है कि IPL की जनरेशनल, T20 की जनरेशन इतना अच्छा टेस्ट क्रिकेट कैसे खेलती है? गेंदबाजी में भी और बल्लेबाजी में भी... बल्लेबाजी में ज्यादा क्योंकि बहुत फर्क पड़ता है टी20 बैटिंग और टेस्ट बैटिंग में।
यह ठीक वैसा ही है जैसा मॉडर्न और पॉप सिंगर्स से क्लासिकल गाने और राग गाने के लिए कहना। यह कितना मुश्किल होगा। लेकिन वो (मुश्किल) काम ये भारतीय यंग जनरेशन (क्रिकेटर) कर रहे हैं।
टीम इंडिया ने इस तरह जीता गाले टेस्ट
- भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 462 रन बनाए। पडिक्कल ने 167 रन की पारी खेली। जबकि केएल राहुल ने 82 और ध्रुव जुरेल ने 51 रन बनाए। श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या ने 4, केशरा नुवंथा ने 3 और असिथा फर्नांडो ने 2 विकेट लिए।
- श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 284 पर ऑलआउट हुई। टीम इंडिया को 178 रन की बढ़त मिली। सोनल दिनुशा ने 100 और निरोशन डिकवेला ने 80 रन की पारी खेली। भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने 4 और रवींद्र जडेजा ने 3 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव को 1-1 सफलता मिली।
- दूसरी पारी में भारतीय टीम 193 के स्कोर पर ऑलआउट हुई और पहली पारी में मिली लीड के आधार पर 372 रन का टारगेट सेट किया। पंत ने 69 बॉल पर 66 रन की पारी खेली। देवदत्त पडिक्कल ने 44 और केएल राहुल ने 35 रन बनाए।
- जवाब में श्रीलंका टीम 206 स्कोर ही बना सकी और 165 रन से मैच गंवा दिया। दिनुशा ने 84 और धनंजय ने 59 रन बनाए। भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने 6 और पेसर प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को 1-1 सफलता मिली।
ये भी पढ़ें: एक सिक्स लगाओ मैं तुम्हें IPL में ले जाउंगा: यशस्वी के माइंड गेम में फंसकर श्रीलंका के डिकवेला आउट, VIDEO वायरल

