गिल ने एक ओवर में 6, 4, 6 लगाए: फिर बॉलिंग कर रहे अभिषेक ने विकेट लेकर बदला लिया, उनके पिता ने गिल को 5 हजार ईनाम दिया; VIDEO
Published: Updated:
3 min read

शेर-ए-पंजाब T20 लीग में शुभमन गिल फाजिल्का फाल्कन्स और अभिषेक शर्मा अमृतसर सूरमाज के लिए खेल रहे हैं।
स्पोर्ट्स डेस्क. शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने साथ में क्रिकेट खेलते हुए काफी वक्त बिताया है। दोनों ने भारतीय टीम के लिए ओपनिंग भी की है। फिलहाल दोनों शेर-ए-पंजाब T20 लीग में अलग-अलग टीमों से खेल रहे हैं। गिल फाजिल्का फाल्कन्स और अभिषेक अमृतसर सूरमाज के लिए खेल रहे हैं। दोनों टीम के बीच मंगलवार (8 सितंबर) को मैच हुआ। गिल का आज (8 सितंबर) बर्थडे भी है। पूरी खबर देखने के लिए यहां क्लिक करें...
मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले गिल ने अभिषेक के ओवर में 2 सिक्स और एक चौका लगाया। फिर अभिषेक ने गिल को आउट कर इसका बदला भी ले लिया। इसके बाद अभिषेक ने सिर्फ 15 बॉल में 49 रन बनाकर अपनी टीम को तेज शुरुआत दी। अमृतसर सूरमाज ने यह मुकाबला 4 विकेट से जीत लिया।
अभिषेक के ओवर में गिल ने 6, 4, 6 लगाए
फाजिल्का की पारी के 10वें ओवर में अभिषेक शर्मा बॉलिंग करने आए। गिल ने पहली बॉल पर सीधा सिक्स लगाया। दूसरी बॉल को डीप मिडविकेट के ऊपर से चौके के लिए भेजा। इसके बाद 5वीं बॉल पर फिर सिक्स जड़ दिया।
हालांकि, अभिषेक की अगली बॉल पर गिल बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में नमन धीर को कैच दे बैठे। उन्होंने 35 बॉल में 67 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 3 सिक्स शामिल रहे। फाजिल्का फाल्कन्स ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बनाए। प्रांशु प्रताप और सनवीर सिंह ने 40-40 रन बनाए।
ये भी पढ़े : पाकिस्तान टीम पर PCB की इंटरनल इंक्वायरी: मैच फिक्सिंग और करप्शन की भी आशंका, जांच के चलते प्लेयर्स के फोन कस्टडी में
यह वीडियो देखें
15 बॉल में 49 रन
192 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी अमृतसर सूरमाज को अभिषेक शर्मा ने तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने सहज धवन के साथ पहले विकेट के लिए 79 रन की पार्टनरशिप की। अभिषेक ने 15 बॉल में 49 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 4 सिक्स शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 300 से ज्यादा रहा।
अभिषेक के आउट होने के बाद अमृतसर का स्कोर 152/5 हो गया था। इसके बाद राहुल कुमार ने नाबाद 53 रन बनाए और टीम को 4 विकेट से जीत दिला दी। अमृतसर ने 4 बॉल बाकी रहते टारगेट हासिल किया।
गिल को 5 हजार का इनाम मिला
मैच में शुभमन गिल को 5,000 का कैश अवॉर्ड भी मिला। अभिषेक शर्मा के पिता राजकुमार शर्मा ने उन्हें यह इनाम दिया। गिल को यह अवॉर्ड मैच में सबसे ज्यादा चौके लगाने के लिए मिला। उन्होंने अपनी 67 रन की पारी में 7 चौके लगाए।

