शुभमन गिल ने फैमिली के साथ मनाया 27वां बर्थडे: वीडियो वायरल; तस्वीरों में देखें अंडर-19 वर्ल्ड कप से टीम इंडिया के कैप्टन तक का सफर
Published: Updated:
3 min read

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने फैमिली के साथ अपना 27वां बर्थडे मनाया। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल का आज (8 सितंबर) बर्थडे है। वे 27 साल के हो गए हैं। गिल का यहां तक पहुंचने का सफर अंडर-19 वर्ल्ड कप से माना जा सकता है। हालांकि क्रिकेट की शुरुआत तो उन्होंने बचपन से ही कर दी थी।
गिल इस समय शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में फाजिल्का फाल्कन्स की तरफ से खेल रहे हैं। इसी लीग के दौरान गिल ने फैमिली के साथ अपना 27वां बर्थडे मनाया। इसके फोटो और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं।
वीडियो क्रेडिट- सोशल मीडिया।
गिल का जन्म 8 सितंबर 1999 को पंजाब के फाजिल्का में हुआ। उनके पिता लखविंदर सिंह ने बेटे की प्रतिभा को बहुत जल्दी पहचान लिया। पिता ने परिवार को करीब 300 किलोमीटर दूर मोहाली शिफ्ट किया, ताकि शुभमन को बेहतर ट्रेनिंग और क्रिकेट के मौके मिल सकें।

बाद में पिता ही गिल के शुरुआती कोच भी बने। उस दौर में शुभमन गेंदबाजी करने के लिए गांव के बच्चों को बुलाते थे और उनके खिलाफ लंबे समय तक बैटिंग की प्रैक्टिस करते थे।
/pratidin/media/post_attachments/pratidintime/2024-03/26bffb0f-da46-4495-8e34-dbf27a0ff124/4.jpg)
गिल ने 2013-14 सीजन में पंजाब के लिए विजय मर्चेंट ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 7 मैचों में 73.4 के औसत से 734 रन बनाए। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें M.A. Chidambaram Trophy for Best Under-16 Cricketer मिला।
गिल के शुरुआती कॅरियर की सबसे चर्चित पारियों में से एक 2014 की पंजाब इंटर-डिस्ट्रिक्ट अंडर-16 प्रतियोगिता में आई। उन्होंने 351 रन बनाए और नर्मल सिंह के साथ 587 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। ICC ने इसे उस समय का वर्ल्ड रिकॉर्ड ओपनिंग स्टैंड बताया था।

गिल को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 में उपकप्तान बनाया था। जबकि कप्तानी पृथ्वी शॉ कर रहे थे। टीम के कोच राहुल द्रविड़ थे। गिल ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 102 रन बनाकर मैच जिताया था। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टीम इंडिया ने खिताब जीता। गिल 372 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे।

इसी साल यानी 2018 में गिल को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने खरीदा। गिल ने पहले सीजन में 13 मैच खेले, जिसमें 203 रन बनाए। गिल ने अब तक IPL में कुल 134 मैच खेले, जिसमें 4598 रन बनाए। गिल ने 5 सेंचुरी और 32 फिफ्टी लगाईं। वे गुजरात टाइटन्स टीम के कप्तान हैं।

गिल ने 31 जनवरी 2019 को टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ हेमिल्टन वनडे था। इसके बाद टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया। आज गिल भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान हैं।


