पाकिस्तान टीम पर PCB की इंटरनल इंक्वायरी: मैच फिक्सिंग और करप्शन की भी आशंका, जांच के चलते प्लेयर्स के फोन कस्टडी में
Published: Updated:
3 min read

इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान टीम ने शुरुआती दो मुकाबले हारकर 3 टेस्ट की सीरीज 0-2 से गंवा दी। अब तीसरा मैच 9 सितंबर से होगा। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट टीम बोर्ड (PCB) ने प्लेयर्स के डिसिप्लिन और बिहेवियर को लेकर इंटरनल इंक्वायरी शुरू कर दी है। बोर्ड के प्रवक्ता आमिर मीर ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मीडिया में सामने आई रिपोर्ट्स के बाद मामले की अंदरूनी तौर पर जांच की जा रही है।
पाकिस्तान टीम के कुछ प्लेयर्स के मोबाइल फोन PCB की कस्टडी में हैं। बोर्ड ने फोन जब्त किए जाने और इंटरनल जांच के बीच कोई कनेक्शन नहीं बताया है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान टीम में मैच फिक्सिंग और करप्शन के भी मामले सामने आए हैं, जिनकी इंटरनल जांच चल रही है। हालांकि दूसरी ओर PCB ने इस बात से इनकार किया है। बोर्ड ने किसी प्लेयर पर करप्शन या मैच फिक्सिंग का आरोप भी नहीं लगाया है।
प्लेयर्स के फोन PCB की कस्टडी में होने की रिपोर्ट
पाकिस्तान के 365 न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ प्लेयर्स के मोबाइल फोन PCB के पास हैं। इन्हें बर्मिंघम में होने वाले तीसरे टेस्ट तक बोर्ड की कस्टडी में रखा जाएगा। हालांकि, किन प्लेयर्स के फोन लिए गए हैं। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
PCB के डायरेक्टर ऑफ मीडिया एंड डिजिटल कम्युनिकेशंस आमिर मीर ने सोशल मीडिया पर बताया कि बोर्ड ने डिसिप्लिन और कंडक्ट से जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स के बाद इंटरनल डिसिप्लिनरी इंक्वायरी शुरू की है। जांच बोर्ड के नियमों के तहत की जा रही है। इस मामले से जुड़े सभी लोगों को अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया जाएगा। बोर्ड ने अनवेरिफाइड और स्पेकुलेटिव रिपोर्ट्स पर भरोसा नहीं करने की अपील की है।

2 हार के बाद टीम में बदलाव
पाकिस्तान के इंग्लैंड दौरे पर यह पूरा विवाद दूसरे टेस्ट के बाद शुरू हुआ। लॉर्ड्स में पाकिस्तान को 194 रन से हार मिली और इंग्लैंड ने 3 टेस्ट की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। इसके बाद PCB ने टीम में बड़ा बदलाव किया। मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा, इमाम-उल-हक, अली उस्मान, खुर्रम शहजाद, आमिर जमाल और मोहम्मद अवैस जफर को स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया।
हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी हटा दिया गया। उनकी जगह माइक हेसन और एश्ले नॉफ्के को जिम्मेदारी दी गई।
ये भी पढ़े: क्रिकेटर्स को स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं मिलेगा: IOA बोला- BCCI चाहे तो अलग होटल ले, लेकिन खर्च और अरेंजमेंट खुद संभाले
7 नए प्लेयर्स को मिली टीम में जगह
एडबस्टन टेस्ट के लिए पाकिस्तान ने 7 नए प्लेयर्स को स्क्वॉड में शामिल किया है। इनमें सैम अयूब और अब्दुल्ला फजल पहले टेस्ट खेल चुके हैं। वहीं अराफात मिन्हास, साद बैग, मोहम्मद इमरान रंधावा, रजाउल्लाह और मोहम्मद इमरान जूनियर अभी टेस्ट में अनकैप्ड हैं। अराफात मिन्हास पाकिस्तान के लिए ODI और T20I खेल चुके हैं।
PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने इस मिड सीरीज बदलाव का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि सीरीज का हर मैच पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण है। अगर कोई प्लेयर परफॉर्म नहीं कर रहा है, तो उसके रिप्लेसमेंट की तलाश करनी पड़ती है। इन बदलावों का मकसद किसी प्लेयर को हमेशा के लिए टीम से बाहर करना नहीं है।
ये भी पढ़े: तू बहुत छोटा है, रन नहीं बना पाएगा: तिलक वर्मा ने वैभव को स्लेज किया, सूर्यवंशी बोले- अगले ओवर में मारूंगा

