जडेजा 2027 वर्ल्ड कप खेल सकते हैं: बॉलिंग कोच ने कहा- उनकी बैटिंग और एक्सपीरियंस शानदार, आगे उन्हें मौके मिलते रहेंगे
Published: Updated:
3 min read

जडेजा ने भारतीय टीम के लिए अब तक 91 टेस्ट में 4160 रन बनाए और 356 विकेट लिए हैं। उनकी 6 सेंचुरी और 28 फिफ्टी हैं। (फोटो- BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ ही रवींद्र जडेजा के लिए भी यह सवाल बना हुआ है कि वे 2027 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे या नहीं। क्या उन्हें टीम में जगह मिलेगी? इन सवालों के बीच भारतीय टीम के बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले (Sairaj Bahutule) ने बयान दिया है, जिससे जडेजा के वर्ल्ड कप में खेलने की उम्मीद जगी है।
ये भी पढ़ें: आकिब नबी का इंटरनेशनल डेब्यू: टीम इंडिया के लिए खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के तीसरे प्लेयर, इनमें दो फास्ट बॉलर
टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके जडेजा
बहुतुले ने कहा कि उन्हें जडेजा की बैटिंग और बॉलिंग के साथ उनका एक्सपीरियंस शानदार है। कोच को जडेजा पर पूरा भरोसा भी है। उन्होंने कहा कि जडेजा को आगे भी टीम इंडिया में मौके मिलते रहेंगे।
37 साल के जडेजा ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया। वे सिर्फ ODI और टेस्ट खेल रहे हैं।
जडेजा की बॉलिंग में सुधार दिखा है
बॉलिंग कोच ने कहा- अक्षर पटेल के भी टीम में होने से आने वाली सीरीज या टूर्नामेंट में हम अपने ऑप्शन को आजमा सकेंगे। उनकी उपयोगिता और प्रदर्शन को भी टेस्ट कर सकेंगे। हालांकि जड्डू अभी बैटिंग स्किल्स और एक्सपीरियंस के दम पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे पूरा यकीन है कि वे आने वाले सभी टूर्नामेंट और सीरीज में खेलेंगे।
ये भी पढ़ें: अच्छा प्लेयर था, कल पाकिस्तान से खेलने वाला था: अपनी मौत की खबर देखकर आजम खान का रिएक्शन, VIDEO वायरल
बहुतुले ने कहा- मेरे लिए वो (जडेजा) हमेशा ही एक खास और उपयोगी प्लेयर रहे हैं। वो ऐसे प्लेयर रहे हैं, जिन्होंने बैटिंग के साथ बॉलिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया है। खासकर पिछले 6 महीनों में उनकी बॉलिंग में काफी इम्प्रूवमेंट दिखा है।
टेस्ट में 6 सेंचुरी लगा चुके जडेजा
जडेजा ने भारतीय टीम के लिए अब तक 91 टेस्ट में 4160 रन बनाए और 356 विकेट लिए हैं। उनकी 6 सेंचुरी और 28 फिफ्टी हैं। ODI में जडेजा ने 211 मैच खेले, जिसमें 2905 रन बनाए और 232 विकेट लिए। इसमें उनकी 13 फिफ्टी हैं।
जड्डू ने टी20 इंटरनेशनल में 74 मैच खेले थे, जिसमें 515 रन बनाए। इसमें वे एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके थे, क्योंकि बैटिंग के लिए निचले क्रम में आते थे। हालांकि उनका बेस्ट स्कोर नॉटआउट 46 रन है। T20I में जडेजा ने 54 विकेट लिए।

