इंडिया से ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की 2 टीम घोषित: तीन मैच के बाद आधी टीम बदलेगी, सेंटनर कप्तान; 4 नवंबर को पहला मैच
Published:
3 min read

भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच 5 वनडे की सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को खेला जाएगा। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम के खिलाफ घरेलू ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। वर्कलोड मैनेज के चलते 5 मैच की सीरीज के लिए दो टीम का ऐलान किया है। इसमें शुरुआती तीन मैच के बाद आधी टीम बदल जाएगी।
7 खिलाड़ी बाहर होंगे, जबकि इतने ही नए प्लेयर टीम में आएंगे। 4 नवंबर से शुरू होने वाली सीरीज में न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सेंटनर को सौंपी गई है। इससे यह भी साफ है कि अगले साल होने वाले ODI वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी सेंटनर के हाथ में ही रहने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: कोहली का नया वर्जन ज्यादा बेहतर: डि'विलियर्स के बयान में दम, 2016 में 100 अब 117 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे विराट
न्यूजीलैंड की वनडे टीम
पहले 3 ODI के लिए न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, टॉम लाथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग और ब्लेयर टिकनर।
आखिरी दो ODI के लिए टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर और विल यंग।

ये खिलाड़ी होंगे रिप्लेस
शुरुआती 3 वनडे के बाद 7 खिलाड़ी टीम से बाहर होंगे। यह प्लेयर डेवोन कॉन्वे, मैट हेनरी, काइल जेमीसन, टॉम लाथम, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र और नाथन स्मिथ हैं।
इनकी जगह चौथे और 5वें वनडे के लिए 7 नए प्लेयर टीम में आएंगे। ये फिन एलेन, क्रिस्टियन क्लार्क, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे, निक केली और टिम सीफर्ट होंगे।
ये भी पढ़ें: दीपावली पर इंडिया Vs पाकिस्तान मुकाबला: अंडर-19 एशिया कप का शेड्यूल जारी, एक ही ग्रुप में दोनों टीमें
दो टीम क्यों
दरअसल, इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच ODI के ठीक बाद 2 टेस्ट की सीरीज खेली जाएगी। दोनों सीरीज के बीच सिर्फ 3 दिन का ही ब्रेक रहेगा। ऐसे में जो प्लेयर टेस्ट सीरीज खेलेंगे, उन्हें आखिरी 2 वनडे से आराम दिया गया है। ताकी टेस्ट सीरीज की तैयारी हो सके। यह सीरीज ICC वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत खेली जाएगी, जो दोनों टीम के लिए बेहद अहम है।
दूसरी वजह न्यूजीलैंड टीम के कोच रॉब वॉल्टर ने बताई कि अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से यह सीरीज उनके लिए बेहद खास है। ऐसे में वे अपनी बेंच स्ट्रेंथ और बैकअप को भी ठीक से आजमाना चाहते हैं।


