रोनाल्डो से 6 गुना ज्यादा कीमत में बिकी मेसी की जर्सी: ऑक्शन में 63.28 लाख रुपए की बोली; मेसी ने 14 साल पहले फ्रेंडली क्लब मैच में पहनी थी
Published: Updated:
4 min read

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए अपने दोनों कार्यकाल में 346 मैच खेले और 145 गोल किए।
स्पोर्ट्स डेस्क. स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जर्सी को ऑक्शन में उतारा गया। इसमें रोनाल्डो के मुकाबले मेसी की जर्सी कई गुना ज्यादा महंगी बिकी। मेसी की बार्सिलोना क्लब वाली जर्सी 66,107 डॉलर (करीब 63.28 लाख भारतीय रुपए) में बिकी, जबकि रोनाल्डो की रियल मैड्रिड क्लब वाली जर्सी की कीमत सिर्फ 10,601 डॉलर (करीब 10.15 लाख भारतीय रुपए) रही।
2012 के मैच में मेसी ने पहनी थी यह जर्सी
मेसी की यह जर्सी अगस्त 2012 में बार्सिलोना और मैनचेस्टर यूनाइटेड के बीच खेले गए प्री-सीजन फ्रेंडली मैच की थी। यह मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा था। मैच के बाद मेसी ने यह जर्सी मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व मसाजर रॉड थॉर्नली को दी थी। खास बात यह थी कि मेसी ने जर्सी पर साइन भी किया था।

पिके की मदद से थॉर्नली को मिली मेसी की जर्सी
रॉड थॉर्नली ने इस जर्सी को हासिल करने के लिए पहले से तैयारी कर रखी थी। उन्होंने मैच से कुछ दिन पहले बार्सिलोना के पूर्व डिफेंडर जेरार्ड पिके से संपर्क किया था। थॉर्नली ने पिके से साफ कहा था कि इस मैच के बाद उन्हें मेसी की जर्सी चाहिए। मैच खत्म होने के बाद पिके मैनचेस्टर यूनाइटेड के ड्रेसिंग रूम में आए। उन्होंने थॉर्नली को अपने साथ लिया और सीधे बार्सिलोना के ड्रेसिंग रूम में ले गए। वहां मेसी अभी भी वही जर्सी पहने हुए थे।
मेसी ने जर्सी को साइन करके दिया था
थॉर्नली के लिए यह पल बेहद खास था। उन्होंने बताया कि मेसी ने अपनी जर्सी उतारी, उस पर साइन किया और उनसे हाथ भी मिलाया। थॉर्नली के मुताबिक, मेसी के साथ इस तरह आमने-सामने मिलने और उनकी जर्सी पाने का अनुभव उनके लिए शानदार था।
ये भी पढ़ें: WTC में टीम इंडिया को 5.18% का फायदा: अब भी फाइनल की राह मुश्किल, 8 में से 5 टेस्ट जीतना जरूरी; देखें सिनेरियो

रोनाल्डो की जर्सी भी उसी कलेक्शन का हिस्सा थी
दूसरी ओर, क्रिस्टियानो रोनाल्डो की रियल मैड्रिड वाली जर्सी 10,601 डॉलर में बिकी। यह जर्सी 2014-15 सीजन के एक मैच के लिए तैयार की गई थी, लेकिन रोनाल्डो ने इसे मैच में पहना नहीं था। हालांकि, इस जर्सी पर थॉर्नली के लिए रोनाल्डो का निजी संदेश लिखा हुआ था।

रोनाल्डो से मैनचेस्टर यूनाइटेड में रहा था खास रिश्ता
थॉर्नली मैनचेस्टर यूनाइटेड के दिनों में रोनाल्डो के साथ काम कर चुके थे। इसी वजह से दोनों एकदूसरे को पहले से जानते थे। रोनाल्डो की यह जर्सी भले ही मैच में इस्तेमाल नहीं हुई, लेकिन उस पर लिखा निजी संदेश इसे खास बनाता है।
रॉड थॉर्नली के कलेक्शन में थीं दोनों जर्सियां
मेसी और रोनाल्डो की ये दोनों जर्सी रॉड थॉर्नली के कलेक्शन का हिस्सा थीं। थॉर्नली ने कई साल तक मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ काम किया। इस दौरान उन्हें कई बड़े फुटबॉल सितारों से जुड़ी जर्सी और दूसरी यादगार चीजें जुटाने का मौका मिला।
नीलामी में मेसी की जर्सी को मिली 66,107 डॉलर की कीमत ने साफ कर दिया कि फुटबॉल फैंस के बीच अर्जेंटीना के इस सुपरस्टार की पुरानी यादगार चीजों की कितनी बड़ी मांग है। वहीं रोनाल्डो की जर्सी भी खास रही, लेकिन उसकी नीलामी कीमत मेसी की जर्सी के मुकाबले काफी कम रही।
रॉड थॉर्नली के कलेक्शन में थीं दोनों जर्सियां
मेसी और रोनाल्डो की ये दोनों जर्सियां रॉड थॉर्नली के कलेक्शन का हिस्सा थीं। थॉर्नली ने कई साल तक मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ काम किया। इस दौरान उन्हें कई बड़े फुटबॉल सितारों से जुड़ी जर्सियां और दूसरी यादगार चीजें जुटाने का मौका मिला।
नीलामी में मेसी की जर्सी को मिली 66,107 डॉलर की कीमत ने साफ कर दिया कि फुटबॉल फैंस के बीच अर्जेंटीना के इस सुपरस्टार की पुरानी यादगार चीजों की कितनी बड़ी मांग है। वहीं रोनाल्डो की जर्सी भी खास रही, लेकिन उसकी नीलामी कीमत मेसी की जर्सी के मुकाबले काफी कम रही।

