इंडिया Vs ब्राजील फुटबॉल मैच का टिकट 1 हजार से शुरू: 20 मिनट में ही ज्यादातर टिकट बिके; जानिए कब और कहां देख सकेंगे मैच
Published: Updated:
3 min read

भारतीय फुटबॉल टीम 3 अक्टूबर को ब्राजील के खिलाफ कोलकाता में फ्रेंडली मैच खेलेगी। (फोटो- AIFF और AP)
स्पोर्ट्स डेस्क. ब्राजील की फुटबॉल टीम 3 अक्टूबर को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में भारत के खिलाफ फ्रेंडली मैच खेलेगी। इस मुकाबले के लिए टिकट्स की बुकिंग शुरू हो गई है। खास बात यह है कि टिकट्स की सबसे कम कीमत एक हजार रुपए रखी गई है, जबकि सबसे महंगा टिकट 15 हजार रुपए का है। बुकिंग खुलते ही 20 मिनट के अंदर ज्यादातर टिकट्स बिक चुके।
ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए टिकट्स बुकिंग की जानकारी दी थी। इसमें सबसे ज्यादा डिमांड सस्ते टिकट्स की रही। मैच के प्रीमियम टिकट्स की कीमत 10 से 15 हजार रुपए रखी गई। स्टेडियम की कैपिसिटी 85 हजार दर्शकों की है।
ब्राजील की फुल स्ट्रेंथ टीम भारत आएगी
ब्राजील की सीनियर टीम पहली बार भारत में कोई मैच खेलेगी। 1992 में FIFA वर्ल्ड रैंकिंग सिस्टम शुरू होने के बाद से टीम इंडिया पहली बार वर्ल्ड नंबर-5 की टीम से पहली बार कोई मैच खेलेगी। भारतीय फुटबॉल टीम अभी 138वें नंबर पर है।
AIFF के अधिकारियों ने बताया है कि यदि कोई इंजरी का मामला नहीं हुआ तो ब्राजील की फुल स्ट्रेंथ टीम भारत आएगी। फेडरेशन को उम्मीद है कि ब्राजील की टीम में विनिसियस जूनियर (Vinicius Jr), रोड्रिगो (Rodrygo) और एंड्रिक (Endrick) जैसे स्टार खिलाड़ी रहेंगे, जबकि टीम की कप्तानी कार्लो एंसेलोटी (Carlo Ancelotti) के हाथों में होगी।

ये भी पढ़ें: बाबर आजम को तीसरे टेस्ट से पहले बुखार: रिजवान-इमाम को चुनने के लिए सिलेक्शन कमेटी को नोटिस, 24 घंटे में जवाब मांगा
इंडिया वर्ल्ड कप खेल चुकीं 3 टीम से मैच खेलेगी
फैन्स यह ना सोचें कि भारतीय टीम का सिर्फ ब्राजील से ही मैच रहेगा। उन्हें 26 सितंबर से 6 अक्टूबर तक तीन ऐसी टीमों के साथ मैच देखने को मिलेंगे, जो वर्ल्ड कप खेल चुकी हैं। इनमें ब्राजील 5 बार और उरुग्वे 2 बार वर्ल्ड कप जीत चुकी है। जबकि पनामा वर्ल्ड कप खेल चुकी है। यह पनामा टीम अभी फीफा रैंकिंग में 44वें नंबर पर है। मैच के टिकट्स के लिए इस वेबसाइट district.in पर जाना होगा।
टीम इंडिया के 3 मैचों का शेड्यूल
26 सितंबर, Vs पनामा- बेंगलुरु
3 अक्टूबर, Vs ब्राजील- कोलकाता
6 अक्टूबर, Vs उरुग्वे- कोलकाता
कब-कहां होगा इंडिया Vs ब्राजील मैच
भारतीय फुटबॉल टीम 3 अक्टूबर को ब्राजील के खिलाफ फ्रेंडली मैच खेलेगी। यह मुकाबला कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
कहां देख सकेंगे मुकाबला
फैन्स इस मैच को टीवी पर लाइव सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर देख सकेंगे। साथ ही मोबाइल यूजर्स के लिए लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर होगी।

