तिलक T20I में 50 कैच लेने वाले 5वें भारतीय: अपनी लापरवाही से आउट हुए; अर्शदीप के शानदार प्रदर्शन से वेस्टइंडीज को हराया
Published: Updated:
3 min read

तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में खेले गए टी20 मैच में 16 बॉल पर 28 रन बनाए। (फाइल फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा ने एक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वे टी20 इंटरनेशनल में 50 कैच लेने वाले 5वें भारतीय बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि वेस्टइंडीज के खिलाफ इंदौर में खेले गए मैच में हासिल की। इसी मैच में तिलक अपनी लापरवाही के चलते हुए आउट हुए, जिसके कारण वे सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रहे हैं।
दरअसल, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 T20I की घरेलू सीरीज खेल रही है। इसमें पहला और तीसरा मैच जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को जीत मिली थी। तीसरा टी20 रविवार (11 अक्टूबर) को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इसमें भारतीय टीम ने 14 रन से जीत दर्ज की।
T20I में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय
65 - रोहित शर्मा
64 - हार्दिक पांड्या
58 - सूर्यकुमार यादव
54 - विराट कोहली
50 - तिलक वर्मा
ये भी पढ़ें: कोहली का नया वर्जन ज्यादा बेहतर: डि'विलियर्स के बयान में दम, 2016 में 100 अब 117 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे विराट
अभिषेक के 30 बॉल पर 69 रन
इस मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 223 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 30 बॉल पर 69 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा ने 16 बॉल पर 28 रन बनाए। तिलक अपनी लापरवाही के चलते रनआउट हुए। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
हुआ यूं कि स्ट्राइक पर मौजूद अक्षर पटेल ने 17वें ओवर की चौथी बॉल पर लेगसाइड में शॉट खेला था। बॉल बाउंड्री टच होने से पहले ही फील्डर कामिल पूरन ने डाइव लगाकर रोक ली थी। यहां अक्षर और तिलक को लगा कि बाउंड्री हो गई है। दोनों दूसरा रन लेने के दौरान रिलेक्स हो गए और धीरे-धीरे क्रीज की ओर लौटे।
अर्शदीप प्लेयर ऑफ द मैच
तभी पूरन ने विकेटकीपर शाई होप की ओर बॉल थ्रो की। होप ने स्टम्प पर बॉल मारी, लेकिन अक्षर क्रीज में आ गए थे। तभी बॉलर गुडाकेश मोती की ओर बॉल थ्रो की। मोती ने बॉल स्टम्प पर मारी तब तक तिलक क्रीज में नहीं लौटे थे। वे धीरे-धीरे चल रहे थे। इस तरह तिलक ने अपनी लापरवाही के चलते विकेट गंवाया।
224 रन के टारगेट के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 7 विकेट गंवाकर 209 रन ही बना सकी। इस तरह भारतीय टीम ने 14 रन से मैच जीत लिया। वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर ने 43 और कामिल पूरन ने 42 रन बनाए। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्हें ही प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
ये भी पढ़ें: दीपावली पर इंडिया Vs पाकिस्तान मुकाबला: अंडर-19 एशिया कप का शेड्यूल जारी, एक ही ग्रुप में दोनों टीमें

