बगैर थर्ड अंपायर हुआ इंडिया Vs जापान T20I: रनआउट और वाइड के फैसले पर अंपायर से अय्यर की बहस, VIDEO वायरल
Published:
4 min read

अंपायर से बात करते अक्षर पटेल और भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. जापान के खिलाफ उसी के घर में खेले गए अकेले टी20 मैच को भारतीय टीम ने 2 रन से जीत लिया। बारिश के चलते यह मैच 5-5 ओवर का हुआ था। हालांकि इससे भी हटकर कई ऐसे विवाद रहे, जिसके चलते मैच सुर्खियों में रहा। पहला तो यही था कि इस मैच में कोई थर्ड अंपायर ही नहीं थी। इस वजह से सारे फैसले फील्ड अंपायर को लेने पड़े और कुछ डिसीजन के चलते भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर की तक अंपायर्स से बहस हो गई।
5 ओवर के मैच में इंडिया 2 रन से जीती
इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। थर्ड अंपायर नहीं होने के चलते जापान के खिलाफ एक रनआउट नहीं हो सका। इस दौरान भारतीय टीम को लो स्कोरिंग मैच में 2 रन भी गंवाने पड़े थे।
दूसरा यह था कि एक वाइड को लेकर भी कंट्रोवर्सी हुई। इस दौरान अय्यर भी नाराज दिखे और अंपायर से बहस कर बैठे। इसके वीडियो वायरल होने पर अय्यर भी ट्रोल हुए।
दरअसल, इंडिया और जापान के बीच यह एक ही फ्रेंडली मैच खेला गया, जो बारिश के कारण 5-5 ओवर का किया गया। टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट गंवाकर 32 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। जवाब में जापान की टीम 3 विकेट गंवाकर 30 रन ही बना सकी और इंडिया ने 2 रन से मैच जीत लिया।

रनआउट कंट्रोवर्सी
जापान की पारी में तीसरा ओवर भारतीय स्पिनर रवि बिश्नोई ने किया। चौथी बॉल पर बैटर Kendel Kadowaki-Fleming ने कवर की ओर हल्के हाथ से शॉट खेलकर एक रन लिया। तभी फील्डिंग करते हुए श्रेयस अय्यर ने डायरेक्ट थ्रो से स्टम्प उड़ा दिए और रनआउट की अपील की।
फील्ड अंपायर रनआउट देख नहीं सके और उन्होंने नॉटआउट करार दिया। यहां देखने वाली बात यह थी कि मामला थर्ड अंपायर को रेफर नहीं किया, क्योंकि इस मैच में थर्ड अंपायर था ही नहीं। यह बात कमेंटेटर्स ने भी कही। इसके बाद ओवरथ्रो पर जापानी प्लेयर्स ने दूसरा रन भी ले लिया। यह लो-स्कोरिंग मैच में टीम इंडिया के लिए अच्छा नहीं हुआ।
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान टीम इंडिया को हरा देगी: राशिद के बयान पर एंकर ने कहा- रात में बहकी-बहकी बातें कर रहे हैं; VIDEO वायरल

थर्ड अंपायर क्यों नहीं?
दरअसल, दोनों टीम के बीच यह सिर्फ एक ही फ्रेंडली मैच खेला गया था। ऐसे में मैच के लिए इस वजह से सीमित ऑफिशियल्स ही थे। ऑफिशियल अंपायरिंग सेटअप में दो ऑन-फील्ड अंपायर क्रिस ब्राउन (Chris Brown) और क्रिस थर्गेट (Chris Thurgate) थे।
मैच रेफरी वेंगालिल नारायणन कुट्टी (Vengalil Narayanan Kutty) थे। जबकि मैच में कोई थर्ड अंपायर नहीं था। सभी फैसले फील्ड अंपायर्स को ही लेने थे। यही वजह रही कि रनआउट और वाइड के मामले में थर्ड अंपायर की मदद नहीं ली जा सकी।
वीडियो क्रेडिट- सोशल मीडिया।
वाइड कंट्रोवर्सी और अय्यर की बहस
यह वाकया मैच के आखिरी ओवर की थी, जहां जापान टीम को 6 बॉल में 8 रन चाहिए थे। यह ओवर स्पिनर अक्षर पटेल ने किया। पहली 2 बॉल में 1 रन आया। लेफ्ट-हैंड बैटर Alexander Shirai-Patmore स्ट्राइक पर थे। तीसरी बॉल टप्पा खाकर लेग साइड में आई, जिस पर उन्होंने रिवर्स स्वीप शॉट खेलना चाहा, लेकिन बॉल मिस हो गई। यहां अंपायर ने वाइड बॉल करार दी।
अगली बॉल भी ठीक उसी तरह रही और बैटर ने भी वैसा ही शॉट खेला, लेकिन मिस हो गया। इस बार भी अंपायर ने वाइड बॉल दी, जिस पर अक्षर पटेल, विकेटकीपर संजू सैमसन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने अंपायर से काफी बहस की।
अंपायर को समझाया कि नियम के हिसाब से यह वाइड नहीं होनी चाहिए, क्योंकि बैटर ने अपना स्टांस बदला था। दोनों फील्ड अंपायर ने आपस में बात करने के बाद फैसला बदला और इसे लीगल बॉल करार दिया।
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी की जयंत चौधरी से मुलाकात: UP इलेक्शन में उतरने के कयास; 19 महीने से टीम इंडिया से बाहर चल रहे

