ICC ODI रैंकिंग में गिल नंबर-1: कोहली दूसरे नंबर पर, रोहित और कुलदीप टॉप-5 में; यहां देखें लिस्ट
Published: Updated:
2 min read

वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम वनडे में विराट कोहली 88 बॉल पर 139 रन बनाकर नॉटआउट रहे थे। (फोटो- BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (30 सितंबर) को ताजा रैंकिंग जारी की है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को एक पायदान का फायदा हुआ और वे ODI बैटिंग रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। जबकि टॉप पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल काबिज हैं।
कुलदीप भी 5वें नंबर पर पहुंचे
ODI बैटिंग के टॉप-10 रैंकिंग में तीन ही भारतीय हैं। गिल और कोहली के बाद तीसरे रोहित शर्मा हैं, जो चौथे नंबर पर बरकरार हैं। इनके अलावा ODI की बॉलिंग रैंकिंग में स्पिनर कुलदीप यादव को भी 4 पायदान का फायदा हुआ। कुलदीप 4 पायदान के फायदे के साथ पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं।
ये भी पढ़ें: अच्छा प्लेयर था, कल पाकिस्तान से खेलने वाला था: अपनी मौत की खबर देखकर आजम खान का रिएक्शन, VIDEO वायरल

कोहली-गिल को सेंचुरी का फायदा
दरअसल, भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज खेल रही है। पहले मैच में गिल और कोहली ने सेंचुरी लगाई थी। जबकि कुलदीप ने 4 विकेट लिए थे। इसका तीनों को रैंकिंग में फायदा मिला है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम वनडे में गिल ने 108 बॉल पर 110 रन की पारी खेली थी। जबकि कोहली 88 बॉल पर 139 रन बनाकर नॉटआउट रहे थे। मैच में भारतीय टीम ने 296 रन का टारगेट 50 बॉल बाकी रहते चेज किया था।
ये भी पढ़ें: आकिब नबी का इंटरनेशनल डेब्यू: टीम इंडिया के लिए खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के तीसरे प्लेयर, इनमें दो फास्ट बॉलर
बॉलिंग में कुलदीप ने 40 रन देकर 4 विकेट लिए थे। सीरीज के दूसरे वनडे में भी कुलदीप ने शानदार प्रदर्शन किया और 2 विकेट लिए। उन्होंने 65 रन दिए।

टॉम बैंटन को 333 पायदान का फायदा
श्रेयस अय्यर एक पायदान फिसलकर 14वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के विकेटकीपर बैटर टॉम बैंटन को 333 पायदान का फायदा हुआ है। वो अब 83वें नंबर पर पहुंच गए हैं। 27 साल के बैंटन ने श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे की सीरीज में सबसे ज्यादा 209 रन बनाए थे। इसमें 126 और 73 रन की पारी भी शामिल है।

