गौतम गंभीर मां कामाख्या मंदिर पहुंचे: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी ODI से पहले आशीर्वाद लिया, टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे
Published: Updated:
2 min read

गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर मां कामाख्या देवी के मंदिर पहुंचे और आशीर्वाद लिया। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम इस समय अपने घर में वेस्टइंडीज के खिलाफ (India vs West Indies) तीन ODI की सीरीज खेल रही है। पहला मैच जीतकर टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दूसरा वनडे बुधवार (30 सितंबर) को गुवाहाटी में होगा। इससे पहले हेड कोच गौतम गंभीर यहां मां कामाख्या देवी के मंदिर (Gautam Gambhir Kamakhya Temple visit) पहुंचे और आशीर्वाद लिया। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।
गौतम गंभीर इस साल यह दूसरी बार मां कामाख्या मंदिर पहुंचे हैं। यह दूसरा वनडे मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा।
वीडियो क्रेडिट- इंस्टाग्राम।
गंभीर मौका मिलने पर मंदिर जरूर जाते हैं
भारतीय कोच गंभीर को जब भी मौका मिलता है वे मंदिरों में दर्शन करने जरूर जाते हैं। वे उज्जैन के बाबा महाकाल भगवान के भी दर्शन करने पहुंचे थे। साथ ही इस साल दूसरी बार यहां मां कामाख्या देवी के दर्शन करने पहुंचे हैं।
अब जब वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे खेलने के लिए गुवाहाटी पहुंचे हैं तो एक बार फिर गंभीर को मौका मिला। इस बार भी उन्होंने यह मौका नहीं गंवाया और तुरंत दर्शन करने मंदिर पहुंच गए। इस साल IPL के दौरान रोहित शर्मा और तिलक वर्मा समेत मुंबई इंडियंस टीम के प्लेयर भी इस मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

पहला ODI मैच 8 विकेट से जीता
इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पहला वनडे मैच तिरुवनंतपुरम में 27 अक्टूबर को खेला गया था। यह मैच भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीता था। अब दूसरा वनडे गुवाहाटी में 30 सितंबर को होगा। इसके बाद सीरीज का आखिरी यानी तीसरा वनडे मैच 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा।

