25 साल के क्रिकेटर जॉन टर्नर रिटायर: लगातार इंजरी और स्ट्रेस फ्रैक्चर के चलते क्रिकेट छोड़ा; इंग्लैंड के लिए 4 इंटरनेशनल मैच खेले
Published: Updated:
3 min read

साउथ अफ्रीका में जन्मे टर्नर को 2024 में इंग्लैंड के लिए खेलने का मौका मिला। उसी साल उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे पर 2 वनडे और 2 T20I मैच खेले। (फोटो सोर्स -ECB)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंग्लैंड के पेसर जॉन टर्नर ने सिर्फ 25 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। लगातार इंजरी और स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से उन्होंने यह फैसला लिया। टर्नर ने इंग्लैंड के लिए सिर्फ 4 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
इंजरी ने कॅरियर खत्म किया
टर्नर ने कहा कि पिछले 1 साल से स्ट्रेस फ्रैक्चर की वजह से वह मैदान से बाहर थे। बार-बार इंजरी के चलते उन्हें अपने भविष्य के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कहा- इंग्लैंड के लिए खेलना मेरा बचपन का सपना था। अब रिटायर होने का फैसला लेना मेरे लिए सबसे मुश्किल फैसलों में से एक है।

2024 में डेब्यू
साउथ अफ्रीका में जन्मे टर्नर को 2024 में इंग्लैंड के लिए खेलने का मौका मिला। उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे पर 2 वनडे और 2 T20I मैच खेलकर डेब्यू किया। वनडे में उन्होंने अपना पहला इंटरनेशनल विकेट ब्रैंडन किंग का लिया था। उस मैच में उन्होंने 42 रन देकर 2 विकेट लिए थे। T20I में उनका पहला विकेट रोवमैन पॉवेल रहे।
2025 के बाद नहीं खेल सके
जून 2025 में स्ट्रेस फ्रैक्चर होने के बाद टर्नर कोई भी कॉम्पिटेटिव मैच नहीं खेल पाए। उनका आखिरी मुकाबला 2025 के घरेलू T20 सीजन में था।
ये भी पढ़े: रोनाल्डो का लग्जरी कार कलेक्शन: 'My Toys' लिखकर फोटो शेयर की; क्रिस्टियानो 380 करोड़ रुपए की कारों के मालिक

53 मैच में 97 विकेट
टर्नर ने अपने प्रोफेशनल कॅरियर में सभी फॉर्मेट मिलाकर 53 मैच खेले और 97 विकेट लिए। उन्होंने 2021 रॉयल लंदन कप में हैम्पशायर के लिए अपना प्रोफेशनल डेब्यू किया था। पहला विकेट इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलेस्टर कुक का लिया था। काउंटी चैंपियनशिप में भी उन्होंने 6 फर्स्ट क्लास मैच में 16 विकेट लिए। लगातार इंजरी की वजह से उनका कॅरियर उम्मीद से कहीं पहले खत्म हो गया।
ये भी देखे: पाकिस्तान के लिए फील्डिंग कर चुके सचिन: भारत के लिए डेब्यू से पहले इमरान खान ने ग्रीन जर्सी पहनाई, कपिल देव का शॉट भी रोका था

जब तक खेलेगा नहीं, तब तक उठनेका नहीं: यशस्वी को याद आई रोहित शर्मा की डांट, श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले पोस्ट शेयर की

वुमन्स एशिया कप का ओपनिंग मैच 28 अगस्त को: 5 सितंबर को इंडिया Vs पाकिस्तान मैच संभव, फाइनल में भी दोनों के बीच मैच की उम्मीद

दूसरे देशों में कहां गायब हो जाते हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी-एयर होस्टेस: फिर कभी मुल्क नहीं लौटते- ऐसा क्यों-कैसे होता है- आपके हर सवाल का जवाब

टेस्ट टीम में 7-8 सीनियर खिलाड़ी होने चाहिए: रहाणे बोले- कई प्लेयर रिटायर हुए, यहीं से डाउनफॉल शुरू; वैभव को भी एडवाइज दी


