वुमन्स एशिया कप का ओपनिंग मैच 28 अगस्त को: 5 सितंबर को इंडिया Vs पाकिस्तान मैच संभव, फाइनल में भी दोनों के बीच मैच की उम्मीद
Published:
2 min read

वुमन्स एशिया कप 2026 में इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो सकता है। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. वुमन्स एशिया कप 2026 इस बार 28 अगस्त से 13 सितंबर तक UAE में खेला जाएगा। हालांकि अभी टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ है कि 5 सितंबर को इंडिया और पाकिस्तान के बीच दुबई में मैच हो सकता है। यदि दोनों टीमें फाइनल में पहुंची, तो दोनों टीम के बीच दूसरा मैच भी देखने को मिल सकता है।
दरअसल, क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में शेड्यूल का खुलासा किया है। इसके मुताबिक, ओपनिंग मैच 28 अगस्त को थाईलैंड और हॉन्ग कॉन्ग (चीन) के बीच हो सकता है।
इंडिया-पाकिस्तान एक ग्रुप में
इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इसमें 8 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 4-4 के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। इंडिया और पाकिस्तान ग्रुप-ए में साथ रहेंगे। दोनों ग्रुप में सभी टीमें आपस में मैच खेलेंगी। इसके बाद दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। उसके बाद 13 सितंबर को फाइनल होगा।
- ग्रुप-A: इंडिया, पाकिस्तान, थाईलैंड और हॉन्ग कॉन्ग (चीन)।
- ग्रुप-B: श्रीलंका, बांग्लादेश, UAE और इंडोनेशिया।
संभावित शेड्यूल
28 अगस्त: थाईलैंड Vs हॉन्ग कॉन्ग (चीन)
29 अगस्त: श्रीलंका Vs UAE
30 अगस्त: इंडिया Vs थाईलैंड
31 अगस्त: बांग्लादेश Vs इंडोनेशिया
1 सितंबर: पाकिस्तान Vs थाईलैंड
2 सितंबर: श्रीलंका Vs इंडोनेशिया
3 सितंबर: इंडिया Vs हॉन्ग कॉन्ग (चीन)
4 सितंबर: UAE Vs इंडोनेशिया
5 सितंबर: इंडिया Vs पाकिस्तान
6 सितंबर: श्रीलंका Vs बांग्लादेश
7 सितंबर: पाकिस्तान Vs हॉन्ग कॉन्ग (चीन)
8 सितंबर: बांग्लादेश Vs UAE
10 सितंबर: सेमीफाइनल 1
11 सितंबर: सेमीफाइनल 2
13 सितंबर: फाइनल
एशिया कप के लिए भारतीय स्क्वॉड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह, श्री चरणी और नंदिनी शर्मा।

