दूसरे देशों में कहां गायब हो जाते हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी-एयर होस्टेस: फिर कभी मुल्क नहीं लौटते- ऐसा क्यों-कैसे होता है- आपके हर सवाल का जवाब
Published:
1 min read

जाहिदा बलोच पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइंस (PIA) में एयर होस्टेस थीं। 2022 में फ्रांस के होटल से लापता हुईं। इसके पहले उनकी बहन भी यही कर चुकी थी।
स्पोर्ट्स/इंटरनेशनल डेस्क. खबर ये नहीं है कि पाकिस्तान ने हाल ही में खत्म हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में सिर्फ 1 मेडल जीता। खबर तो ये है कि इन गेम्स के लिए गए पाकिस्तान दल का एक मेंबर अचानक गायब हो गया।
इस एथलीट का नाम है- कुदरत उल्लाह खान (Qudrat Ullah Khan)। और हां, न तो ये पहली बार हुआ है, और न शायद आखिरी बार। हम ऐसा क्यों कह रहे हैं, ये आपको आगे बताएंगे।
इस घटना को अकेला मामला समझना भूल होगी। दरअसल, ऐसा अनगिनत मर्तबा हुआ कि पाकिस्तान प्लेयर, सेलिब्रिटी या एयर होस्टेस (क्रू मेंबर्स) दूसरे देश में ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हो गए हों।
‘राज एक्सप्रेस’ के इस एक्सप्लेनर में आज बात इसी मुद्दे पर। आपके जेहन में कई सवाल होंगे, चलिए इनके जवाब तलाशते हैं….





