कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को 39 मेडल: 28 साल में पहली बार 50 से कम पदक; इस बार 13 गोल्ड और 17 सिल्वर, वुमन्स ने 16 मेडल जीते
Published: Updated:
3 min read

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए मेन्स ने 23 और वुमन्स ने 16 मेडल अपने नाम किए। इसमें मेन्स ने 5 और वुमन्स ने 8 गोल्ड जीते। (@ANI)
स्पोर्ट्स डेस्क. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 इस बार स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक हुए। इसमें भारत 13 गोल्ड समेत 39 मेडल जीतकर चौथे नंबर पर रहा। यह पिछले 32 साल में सबसे छोटा कॉमनवेल्थ गेम्स टूर्नामेंट रहा, जिसमें सिर्फ 10 ही खेलों को शामिल किया गया था। यही बड़ी वजह भी रही कि भारत 28 साल में पहली बार 50 से कम मेडल जीत सका।
इससे पहले 1998 के कुआललंपुर कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत ने 25 मेडल जीते थे। इसके ठीक अगले यानी मैनचेस्टर गेम्स 2002 में 69 मेडल जीते थे। इस बार भारत के लिए मेन्स ने 23 और वुमन्स ने 16 मेडल अपने नाम किए। इसमें मेन्स ने 5 और वुमन्स ने 8 गोल्ड जीते। यहां देखें किसने कौन सा मेडल अपने नाम किया...
देखिए किसने किस इवेंट में मेडल जीते...
गोल्ड मेडल
- मीराबाई चानू – वेटलिफ्टिंग (वुमन्स 48 kg)
- शर्मिला धनखड़ – पैरा एथलेटिक्स (वुमन्स शॉट पुट F57)
- दिलीप महादु गावित – पैरा एथलेटिक्स (मेन्स T47 कैटेगरी)
- अस्मिता डे - जूडो (वुमन्स 48 kg)
- हर्ष सिंह - जूडो (मेन्स 60 kg)
- प्रीति पवार - वुमन्स बॉक्सिंग 54kg
- जैसमिन लम्बोरिया - वुमन्स बॉक्सिंग 57kg
- सोमन राणा - मेन्स शॉटपुट F57
- साक्षी चौधरी - वुमन्स बॉक्सिंग
- प्रिया घंघास - वुमन्स बॉक्सिंग
- अरुंधति चौधरी - वुमन्स बॉक्सिंग
- सचिन सिवाच - मेन्स बॉक्सिंग
- अंकुश पंघाल - मेन्स बॉक्सिंग

सिल्वर मेडल
- ऋषिकांत सिंह – वेटलिफ्टिंग (मेन्स 60 kg)
- मुथुपंडी राजा – वेटलिफ्टिंग (मेन्स 65 kg)
- ज्ञानेश्वरी यादव – वेटलिफ्टिंग (वुमन्स 53 kg)
- सर्वेश कुशारे - एथलेटिक्स (मेन्स हाई जम्प)
- अजय बाबू – वेटलिफ्टिंग (मेन्स 79 kg)
- हरजिंदर कौर– वेटलिफ्टिंग (वुमन्स 69 kg)
- गुलवीर सिंह – एथलेटिक्स (मेन्स 10,000 मीटर)
- मुरली श्रीशंकर -लॉन्ग जंप
- मोहम्मद बासिल -पैरा एथलेटिक्स (मेन्स T47 कैटेगरी)
- लवप्रीत सिंह-वेटलिफ्टिंग (मेन्स 110 kg वेट कैटेगरी)
- नीरज चोपड़ा - जैवलिन थ्रो
- यामिनी मौर्य - जूडो (वुमन्स 57 kg)
- प्रवीण चित्रवेल - मेन्स ट्रिपल जम्प
- शुभमन जुयल - मेन्स शॉटपुट F57
- जादुमनी सिंह - मेन्स बॉक्सिंग 55kg
- लवलीना बोरगोहेन - वुमन्स बॉक्सिंग
- नरेंद्र बेरवाल - मेन्स बॉक्सिंग

ब्रॉन्ज मेडल
- झंडू कुमार – पैरा पावरलिफ्टिंग (मेन्स हैवीवेट)
- बिंदिया रानी देवी – वेटलिफ्टिंग (वुमन्स 58 kg)
- शिल्पा शाइला – पैरा एथलेटिक्स (वुमन्स शॉट पुट F57)
- सीमा कालीरमन- डिस्कस थ्रो
- यशवीर सिंह - जैवलिन थ्रो
- तेजस्विन शंकर - मेन्स डेकाथलॉन
- सेल्वा प्रभु थिरुमारन - मेन्स ट्रिपल जम्प
- उन्नति शर्मा - वुमन्स जूडो 63kg
- गुलवीर सिंह - 5000 मीटर

