न कचरा फैलाएं, न तेज म्यूजिक बजाएं: एशियन गेम्स में एथलीट्स को मिली जापान की एटिकेट गाइड; फॉलो करना जरूरी
Published: Updated:
3 min read

2026 एशियाई खेल का आधिकारिक शुभंकर (Mascot) होनोहोन (Honohon) है, जिसे जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियन गेम्स के लिए चुना गया है।
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय एथलीट्स जापान पहुंच गए हैं। गेम्स से पहले उन्हें जापान के कल्चर और एटिकेट को लेकर गाइडलाइन्स दी गई हैं। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने एथलीट्स के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें जापान के नियमों और पब्लिक बिहेवियर के बारे में बताया गया है।
टैटू को लेकर भी खास गाइडलाइन
एथलीट्स को पब्लिक प्लेस पर कचरा नहीं फैलाने की सलाह दी गई है। जापान में जगह-जगह डस्टबिन नहीं होते। ऐसे में एथलीट्स को अपना कचरा साथ रखने और डस्टबिन मिलने पर ही फेंकने को कहा गया है।
ये भी पढ़ें: 30 बॉल पर सेंचुरी, एक कैलेंडर ईयर में 90+ सिक्स: अभिषेक शर्मा के एक मैच में 6 रिकॉर्ड; अफगानिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप
एथलीट्स को पब्लिक प्लेस पर विजिबल टैटू नहीं दिखाने की सलाह दी गई है। इंडियन टेबल टेनिस स्टार और डिप्टी शेफ डी मिशन अचंता शरत कमल ने बताया कि जापान में लोगों के बिहेवियर और ड्रेसिंग को लेकर नियम काफी सख्त हैं। उन्होंने एथलीट्स को सेक्शुअल हैरेसमेंट और अब्यूज से जुड़े नियमों के बारे में भी जागरूक किए जाने की बात कही।

कंटेनर और क्रूज शिप में भी रहेंगे एथलीट्स
इस बार एथलीट्स के रहने की व्यवस्था भी अलग है। कुछ एथलीट्स को शिपिंग कंटेनर्स और क्रूज शिप में ठहराया जाएगा। शरत कमल ने बताया कि एथलीट्स को पहले ही इन कंटेनर्स का एक्सपीरियंस कराया गया है। बेंगलुरु और पटियाला समेत कुछ ट्रेनिंग सेंटर्स पर कंटेनर प्रोटोटाइप तैयार किए गए थे। एथलीट्स को वहां ठहराकर पहले से इसकी तैयारी कराई गई।
ये भी पढ़ें: अभिषेक से मिलने होटल पहुंची फीमेल फैन: फोटो के लिए करने लगी जिद, सिक्योरिटी गार्ड्स ने रोका; VIDEO वायरल

अलग-अलग जगहों पर होंगे इवेंट
नागोया में गेम्स का आयोजन काफी बड़े एरिया में फैला हुआ है। सभी स्पोर्ट्स के वेन्यू एक जगह नहीं हैं। शरत कमल ने इसकी तुलना दिल्ली-NCR से की। उन्होंने बताया कि कुछ इवेंट्स काफी दूर होंगे। हॉकी जैसे कुछ स्पोर्ट्स के एथलीट्स अपने वेन्यू के पास ही रुकेंगे।

खाने का भी रखा गया ध्यान
भारतीय एथलीट्स के खाने को लेकर भी तैयारी की गई है। ऑर्गनाइजिंग कमेटी से मेन्यू में कुछ बदलाव करने को कहा गया। एथलीट्स के लिए हलाल फूड के साथ दाल जैसी बेसिक कम्फर्ट फूड रखने की मांग की गई है। इसके अलावा नागोया में इंडियन रेस्टोरेंट्स की भी एक PDF लिस्ट तैयार कर टीम मैनेजर्स के साथ शेयर की गई है।
ये भी पढ़ें: इंडियन वुमन्स टीम ने 5 ओवर में जापान को हराया: एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में एंट्री, श्री चरणी को 4 विकेट

