30 बॉल पर सेंचुरी, एक कैलेंडर ईयर में 90+ सिक्स: अभिषेक शर्मा के एक मैच में 6 रिकॉर्ड; अफगानिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप
Published: Updated:
2 min read

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 में ओपनर अभिषेक शर्मा ने 34 बॉल पर 108 रन की पारी खेली, जिसमें 11 सिक्स और 9 चौके लगाए।
स्पोर्ट्स डेस्क. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 3 टी20 की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। तीसरा मैच गुरुवार (17 सितंबर) को दिल्ली में खेला गया, जिसे टीम इंडिया ने 127 रन से जीत लिया। इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 30 बॉल पर सेंचुरी लगाई। वे प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज चुने गए।
इस एक मैच में अभिषेक ने 6 रिकॉर्ड अपने नाम किए। इसमें सबसे बड़ा रिकॉर्ड तो यही है कि वे टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी (ICC के फुल मेम्बर्स टीमों में) बन गए हैं।
ये भी पढ़ें: पृथ्वी शॉ सगाई के 6 महीने बाद मंगेतर से अलग : आकृति का पोस्ट- हालात को देखते हुए फैसला लिया








इस तरह टीम इंडिया ने तीसरा मैच जीता
सीरीज के आखिरी यानी तीसरे टी20 में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 221 रन बनाए। इसमें ओपनर अभिषेक शर्मा ने 34 बॉल पर 108 रन की पारी खेली, जिसमें 11 सिक्स और 9 चौके लगाए। दूसरे ओपनर संजू सैमसन ने 35 बॉल पर 50 रन बनाए। अजमतुल्लाह उमरजई ने 2 विकेट लिए। तीन प्लेयर तिलक वर्मा (2), श्रेयस अय्यर (29) और ईशान किशन (10) रनआउट हुए।
222 रन के टारगेट के जवाब में अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में 94 रन पर ही ऑलआउट हो गई। कप्तान इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए नीतीश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट लिए।
......

