60 साल में 33 IND Vs PAK सीरीज: 20 साल से पाकिस्तान नहीं गई टीम इंडिया, अब ICC के पास सीरीज कराने का प्रस्ताव; यहां देंखे रिकॉर्ड
Published: Updated:
3 min read

एशिया कप 2025 में इंडिया-पाकिस्तान के बीच फाइनल समेत कुल 3 मैच हुए थे। तीनों मुकाबले भारतीय टीम ने जीते थे। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. क्रिकेट में ज्यादातर फैन्स को इंडिया और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का बेसब्री से इंतजार होता है। दोनों टीमों के बीच 60 साल (1952-2012) में 33 बाइलेटरल सीरीज (तीनों फॉर्मेट) खेली गईं। हालांकि पिछले 14 साल से दोनों टीम के बीच राजनीतिक तनाव के चलते कोई बाइलेटरल सीरीज नहीं खेली गई।
दूसरी बात यह भी कि भारतीय टीम 20 साल में एक भी बार पाकिस्तान टूर पर नहीं गई। हालांकि PAK टीम 2012 में आखिरी बार भारत दौरे पर आई थी। दोनों टीम के बीच बाइलेटरल सीरीज हुई थी, जिसके बाद कोई सीरीज नहीं हुई।
ICC के पास मल्टी-नेशन सीरीज का प्रस्ताव
हालांकि अब मोटे मुनाफे के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को इंडिया-पाकिस्तान टीम को लेकर ट्राई और क्वाड्रीलेटरल (4 देशों के बीच) सीरीज कराने का प्रस्ताव दिया है। पाकिस्तानी ARY न्यूज के मुताबिक, इस पर ICC समेत कई देश भी राजी हैं।
ऐसे में ICC अब अगले फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) में इंडिया-पाकिस्तान को लेकर मल्टी-नेशन सीरीज करने पर विचार कर रहा है। न्यूट्रल वेन्यू के लिए इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया और UAE बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं।

FTP के लिए दुबई में एक सेमिनार
FTP के लिए 22 और 23 सितंबर को दुबई में एक सेमिनार होना है। इससे पहले मल्टी-नेशन सीरीज करने पर विचार किया जा रहा है। इस सेमिनार ने 12 फुल मेम्बर और 8 एसोसिएट मेम्बर देश शामिल होंगे। आखिर इंडिया और पाकिस्तान के बीच सीरीज का रिकॉर्ड कैसा रहा है?
किस टीम ने कितनी सीरीज और मैच जीते। कौन किस पर भारी रहा है। दोनों टीम के बीच पहली सीरीज कब हुई और कौन जीता। कप्तान कौन थे। आखिरी सीरीज कब और कहां हुई। आइए इन तमाम सवालों के जवाब आपको ग्राफिक्स के जरिए बताते हैं...






ये भी पढ़ें: T20I रैंकिंग में ईशान टॉप पर: अभिषेक नंबर-2, पाकिस्तानी फरहान को नुकसान; अर्शदीप को 11 और बुमराह को 7 पायदान का फायदा


