IPL 2027 ऑक्शन भारत में ही होगा: इम्पैक्ट प्लेयर रूल पर फैसला अगली बैठक में संभव; वुमन्स लीग का ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में
Published: Updated:
2 min read

मल्लिका सागर इस बार भी IPL ऑक्शन करवा सकती हैं। हालांकि गवर्निंग काउंसिल ने अभी ऑक्शन के लिए वेन्यू और तारीखों का ऐलान नहीं किया है। (फाइल फोटो)
स्पोर्ट्स डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) गवर्निंग काउंसिल की बैठक मंगलवार (15 सितंबर) को हुई, जिसमें कई फैसले लिए गए। एक फैसला यह रहा कि IPL 2027 के लिए मिनी ऑक्शन भारत में ही होगा। जबकि वुमन्स प्रीमियर लीग (WPL) के लिए ऑक्शन 28 अक्टूबर को हो सकता है।
इस मीटिंग में इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर भी चर्चा हुई, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका। अगली GCM में इस रूल्स को लेकर कोई फैसला होने की संभावना है।
अगला ऑक्शन विदेश में होना संभव
2023 IPL ऑक्शन कोच्चि में हुआ था। इसके बाद लगातार दो नीलामी विदेश में यानी दुबई, जेद्दा और अबुधाबी में हुईं। इस बार ऑक्शन के भारत में होने की पूरी उम्मीद है। इसका कारण है कि इस बार IPL का मिनी ऑक्शन होना है।
क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि अगली IPL नीलामी एक बार फिर विदेश में होगी, क्योंकि यह मेगा ऑक्शन रहने वाला है।

ऑक्शन के लिए करीब 100 कमरे जरूरी
गवर्निंग काउंसिल ने अभी ऑक्शन के लिए वेन्यू और तारीखों का ऐलान नहीं किया है। उनके मुताबिक, अक्टूबर-नवंबर में शादियों का सीजन रहने वाला है। ऐसे में वेन्यू के लिए सिटी देखी जाएगी, जहां करीब 100 कमरों के साथ कोई होटल मिल सके। ऑक्शन के लिए इतने रूम बेहद जरूरी होंगे।
इम्पैक्ट प्लेयर का इस साल हटना मुश्किल
IPL में इस साल इम्पैक्ट प्लेयर रूल्स का हटना इस साल मुश्किल लग रहा है। इसकी वजह फ्रेंचाइजीज हैं। हालांकि ज्यादातर फ्रेंचाइजी इस रूल्स के खिलाफ ही हैं, लेकिन ज्यादातर का मानना है कि उन्होंने अपनी टीम इसी रूल्स को ध्यान में रखकर बनाई है। ऐसे में मेगा ऑक्शन यानी अगले साल तक यह नियम रहना जरूरी है।

