इंडिया के 9 बार पावरप्ले में 75+ स्कोर: दो साल में यह T20I का वर्ल्ड रिकॉर्ड; संजू के 2 हजार रन पूरे, अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज जीते
Published: Updated:
3 min read

ओपनर संजू सैमसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 मैच में 22 बॉल पर 57 रन की पारी खेली। (@BCCI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती दो मैच जीतकर 3 टी20 की सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है। इस मुकाबले में भारतीय टीम और ओपनर संजू सैमसन ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। संजू वे इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 2 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं।
2 साल में 32 बार पावरप्ले में 75+ स्कोर
इसके साथ ही भारतीय टीम पावरप्ले में 75 से ज्यादा रन बनाने के मामले में सबसे आगे है। टीम इंडिया ने T20I वर्ल्ड कप के बाद से अब तक 9 मैच में पावरप्ले में 75+ स्कोर किया है। अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे टी20 में भारतीय टीम ने पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवर में बगैर विकेट के 82 रन बना दिए थे।
इस रिकॉर्ड के मामले में दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है, जिसने 5 बार ऐसा किया है। इस तरह इंडिया इस रिकॉर्ड के मामले में काफी आगे है। वैसे देखा जाए तो T20I वर्ल्ड कप के बाद से अब तक T20I में 32 बार ही ऐसा हुआ है, जब किसी टीम ने पावरप्ले में 75+ स्कोर किया है।
T20 WC 2024 के बाद T20I के पावरप्ले में 75+
9 बार - भारतीय टीम
5 - न्यूजीलैंड
4 - इंग्लैंड, ज़िम्बाब्वे
2 - ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान
1 - साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, आयरलैंड, नामीबिया और नीदरलैंड्स।
संजू के 2 हजार इंटरनेशनल रन
संजू सैमसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 मैच में 22 बॉल पर 57 रन की पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 2 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। संजू के 68 टी20 मैच में 1499 और 16 वनडे में 510 रन हैं।
इस तरह संजू के ओवरऑल 84 इंटरनेशनल मैच में 2009 रन हो गए हैं। संजू की टी20 में 3 और वनडे में एक सेंचुरी है। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में ओवरऑल 112 सिक्स लगाए हैं।
दूसरे टी20 का हाल
मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान टीम ने 8 विकेट पर 159 रन बनाए थे। कप्तान इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। राशिद खान ने 28 और दरविश रसूल ने 26 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए नीतीश कुमार ने 3 और अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए।
160 रन के टारगेट को भारतीय टीम ने 3 विकेट गंवाकर 14.5 ओवर में ही चेज कर लिया। संजू ने 57 रन बनाए। जबकि अभिषेक शर्मा ने 39 और ईशान किशन ने नाबाद 38 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए तीनों विकेट राशिद खान ने लिए।

