अभिषेक से मिलने होटल पहुंची फीमेल फैन: फोटो के लिए करने लगी जिद, सिक्योरिटी गार्ड्स ने रोका; VIDEO वायरल
Published: Updated:
2 min read

अभिषेक शर्मा से होटल में मिलने पहुंची फीमेल फैन। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। (फोटो ग्रेब)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा की फैन फॉलोइंग काफी है। गुरुवार (17 सितंबर) को उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में 30 बॉल पर सेंचुरी लगाई। टीम इंडिया ने मैच 127 रन से जीता। इसके बाद प्लेयर्स जब होटल्स में लौटे तब एक अजीब वाकया देखने को मिला।
सिक्योरिटी ने फीमेल फैन को रोका
एक फीमेल फैन अभिषेक से मिलने के लिए होटल पहुंच गई। यहां जब खिलाड़ी अंदर आ रहे थे, तभी इस फीमेल फैन ने अभिषेक के साथ फोटो लेने की जिद कर ली। उसने कई बार अभिषेक को आवाज लगाई और फोटो की डिमांड की।
ये भी पढ़ें: पृथ्वी शॉ सगाई के 6 महीने बाद मंगेतर से अलग : आकृति का पोस्ट- हालात को देखते हुए फैसला लिया
हालांकि अभिषेक ने ध्यान नहीं दिया और सीधे चले गए। इसी बीच फीमेल फैन भी उनकी ओर जाने लगी तो सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे रोक दिया और पीछे किया। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
वीडियो क्रेडिट- सोशल मीडिया।
अफगानिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 3 टी20 की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है। तीसरे मैच में अभिषेक शर्मा ने 30 बॉल पर सेंचुरी लगाई। वे प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज चुने गए।
अभिषेक के 34 बॉल पर 108 रन
सीरीज के आखिरी यानी तीसरे टी20 में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 221 रन बनाए। इसमें ओपनर अभिषेक शर्मा ने 34 बॉल पर 108 रन की पारी खेली, जिसमें 11 सिक्स और 9 चौके लगाए। दूसरे ओपनर संजू सैमसन ने 35 बॉल पर 50 रन बनाए। अजमतुल्लाह उमरजई ने 2 विकेट लिए। तीन प्लेयर तिलक वर्मा (2), श्रेयस अय्यर (29) और ईशान किशन (10) रनआउट हुए।
222 रन के टारगेट के जवाब में अफगानिस्तान की टीम 14.1 ओवर में 94 रन पर ही ऑलआउट हो गई। कप्तान इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। भारतीय टीम के लिए नीतीश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट लिए।
ये भी पढ़ें: इंडियन वुमन्स टीम ने 5 ओवर में जापान को हराया: एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में एंट्री, श्री चरणी को 4 विकेट

