एशियन गेम्स, 10 दिन में 45 मेडल: 4 गोल्ड, 20 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज के साथ भारत 12वें नंबर पर; विथ्या ने पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
Published: Updated:
3 min read

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने 54.75 सेकंड का टाइम निकालकर पीटी उषा का 42 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया। (फाइल)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2026 में भारत ने 10 दिन में अब तक 45 मेडल जीत लिए हैं। इनमें 4 गोल्ड, 20 सिल्वर और 21 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत फिलहाल मेडल टैली में 12वें नंबर पर है। भारत को सबसे ज्यादा 12 मेडल शूटिंग में मिले हैं।
विथ्या रामराज ने पीटी उषा का रिकॉर्ड तोड़ा
विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता। उन्होंने 54.75 सेकंड का टाइम निकालकर पीटी उषा का 42 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया। उषा ने 1984 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में 55.42 सेकंड का रिकॉर्ड बनाया था। विथ्या ने 2023 एशियन गेम्स में इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी।
यह विथ्या का इन गेम्स में दूसरा मेडल है। इससे पहले उन्होंने मिक्स्ड 4x400 मीटर रिले में सिल्वर जीता था। 400 मीटर हर्डल्स में वह लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स पोडियम पर पहुंची हैं।
10वें दिन भारत का हाल
श्रीशंकर मुरली: लॉन्ग जंप में सिल्वर मेडल जीता।
पारुल चौधरी: महिलाओं की 5000 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीता। टाइम 15:14.61 रहा।
गुलवीर सिंह: पुरुषों की 1500 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने रेस 3:36.72 में पूरी की।
विथ्या रामराज: महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता। 54.75 सेकेंड के साथ पीटी उषा का 42 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा।
ईशा सिंह: महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल में सिल्वर मेडल जीता। फाइनल में चीन की जियाओ जियारुइक्सुआन से शूटआउट में हार मिली।
मनु भाकर: महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल के मेडल इवेंट तक नहीं पहुंच सकीं।
यशवीर सिंह ने 85.72 मीटर के पर्सनल बेस्ट के साथ सिल्वर मेडल जीता
रोहित यादव ने 84.35 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
अबतक कितने मेडल
गोल्ड (Gold)
वुमन्स टीम: क्रिकेट इवेंट (T20I)
कमलजीत और सुरूचि सिंह: 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम (Shooting)
मेन्स कबड्डी टीम: ईरान को 40-34 से हराया
वुमन्स कबड्डी टीम: ईरान को 37-34 से हराया

सिल्वर (Silver)
वुमन्स टीम: 10 मीटर एयर राइफल (Shooting)
मेन्स टीम: 10 मीटर एयर राइफल (Shooting)
एलावेनिल वलारिवन: 10 मीटर एयर राइफल (Shooting)
हिमांशु ढिल्लों: 10 मीटर एयर राइफल (Shooting)
मीराबाई चानू: वेटलिफ्टिंग (46 Kg)
रोशिबिना देवी: सांडा इवेंट (60 Kg)
मेन्स टीम: 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन (Shooting)
राइफल 3P टीम: आशी, तिलोत्तमा और विदार्सा
सावन बरवाल: पुरुषों की मैराथन में 42 साल बाद मेडल
सर्वेश कुशारे: मेन्स हाई जंप (2.25 मीटर)
एंसी सोजन: विमेंस लॉन्ग जंप (6.53 मीटर)
अनाहत सिंह: विमेंस सिंगल्स (Squash)
अभय सिंह: मेन्स सिंगल्स (Squash)
गुलवीर सिंह: मेन्स 1500 मीटर रेस
मुरली श्रीशंकर: मेन्स लॉन्ग जम्प (बेस्ट: 8.07 मीटर)

ब्रॉन्ज (Bronze)
रुद्रांक्ष पाटिल: 10 मीटर एयर राइफल (Shooting)
सुचिका तारियाल: मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (60 Kg)
वुमन्स स्कीट टीम: निशानेबाजी (Shooting)
मेन्स स्कीट टीम: निशानेबाजी (Shooting)
जय मीणा: सॉफ्ट टेनिस
मेन्स टीम इवेंट: बैडमिंटन
अनंतजीत सिंह नारूका और परिनाज धालीवाल: स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट (Shooting)
सतनाम सिंह और सलमान खान: मेन्स डबल स्कल (Rowing)
जोशना चिनप्पा और सेंथिलकुमार: मिक्स्ड डबल्स (Squash)
पारुल चौधरी: महिला 3000 मीटर स्टीपलचेज (Athletics)
तेजस्विन शंकर: डेकाथलॉन (7934 अंक)
हरिता भद्रा: महिला 200 मीटर रेस (23.20 सेकंड)
विथ्या रामराज: 400 मीटर हर्डल
पारुल चौधरी: वुमन्स 1500 मीटर रेस


