भारत ने एशियन गेम्स में 85 मेडल जीते: 2 गोल्ड-1 सिल्वर जीतने वाली नीरू ढांडा ने तिरंगा लहराया; 2022 में जीते थे 106 मेडल
Published: Updated:
3 min read

नीरू ने महिलाओं की इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में 26 के स्कोर के साथ गोल्ड जीता। (फोटो सोर्स - सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी रविवार (4 अक्टूबर) को जापान के नागोया में हुई। भारतीय ट्रैप शूटर नीरू ढांडा ने सेरेमनी में भारत की फ्लैग-बेयरर की जिम्मेदारी संभाली। 27 साल की नीरूो ने इस एशियन गेम्स में 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीता। वह महिलाओं की इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
ये भी पढ़े : वैभव नहीं, जापान के 11 साल के युकी कुरिहारा सबसे यंग मेडलिस्ट: Puyo Puyo Champions ई-स्पोर्ट्स में गोल्ड जीता
3 मेडल के साथ नीरू फ्लैग-बेयरर
नीरू ने महिलाओं की इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में 26 के स्कोर के साथ गोल्ड जीता। क्वालिफिकेशन में भी उन्होंने एशियन गेम्स रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने 30 में से सिर्फ 2 शॉट मिस किए थे।इसके बाद नीरू ने आशिमा अहलावत और मनीषा कीर के साथ महिलाओं के टीम ट्रैप इवेंट में सिल्वर मेडल जीता।
मिक्स्ड टीम ट्रैप में उन्होंने कायनान चेनाई के साथ मिलकर गोल्ड मेडल जीता। दोनों ने 34 का स्कोर कर नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड बनाया।
भारत ने 85 मेडल जीते
भारत ने एशियन गेम्स 2026 में कुल 85 मेडल जीते। इनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर रहा। चीन 341 मेडल के साथ पहले नंबर पर रहा। जापान 269 मेडल के साथ दूसरे और साउथ कोरिया 150 मेडल के साथ तीसरे नंबर पर रहा।
ये भी पढ़े : एशियन गेम्स 2026 में भारत को 21 गोल्ड: 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज समेत टोटल 85 मेडल; शूटिंग से सबसे ज्यादा 15 मेडल
हांगझोउ में 106 मेडल जीते थे
भारत ने 2022 एशियन गेम्स में कुल 106 मेडल जीते थे। यह पहली बार था जब भारत ने एशियन गेम्स में 100 से ज्यादा मेडल जीते थे। इस बार भारत के गोल्ड मेडल की संख्या भी 2022 के मुकाबले 7 कम रही। हांगझोउ में भारत ने 28 गोल्ड जीते थे।
आखिरी 2 दिन में तस्वीर बदली
एशियन गेम्स के आखिरी दिनों में भारत ने वापसी की। गुरुवार तक भारत के खाते में सिर्फ 10 गोल्ड थे और टीम मेडल टैली में टॉप-10 से बाहर थी। इसके बाद आखिरी 2 दिन में भारत को 11 और गोल्ड मिले। हॉकी और क्रिकेट टीम ने गोल्ड जीता। इसके अलावा आर्चरी, बॉक्सिंग और रेसलिंग में भी भारत को शानदार नतीजे मिले।
2030 में दोहा के पास मेजबानी
क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान एशियन गेम्स का फ्लैग 2030 के मेजबान शहर दोहा को सौंपा गया। 2030 एशियन गेम्स की मेजबानी कतर की राजधानी दोहा करेगी।
ये भी पढ़े : एशियन गेम्स में इंडिया को लगातार दूसरा गोल्ड: पाकिस्तान को 19 रन से हराया, अभिषेक की 20 और तिलक की 21 बॉल पर फिफ्टी

