दोनों एशिया कप ट्रॉफी जरूर भारत आएंगी: BCCI सेक्रेटरी ने कहा- टाइम लाइन नहीं बता सकता; पाकिस्तानी नकवी से दोनों ट्रॉफी नहीं ली थी
Published:
3 min read

मेन्स इंडियन टीम ने सितंबर 2025 में एशिया कप खिताब जीता था। तब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नकवी के हाथ से ट्रॉफी नहीं ली थी। (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम ने मेन्स एशिया कप 2025 और वुमन्स एशिया कप 2026 खिताब जीतने के बावजूद ट्रॉफी नहीं ली। इसका कारण है कि यह ट्रॉफी एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चीफ मोहसिन नकवी दे रहे थे, जो पाकिस्तान सरकार में गृह मंत्री हैं। साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चीफ भी हैं। नकवी ने दोनों ट्रॉफी ACC के दफ्तर में रखी हैं। इस पर अब BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया का बयान आया है।
पाकिस्तानियों से नो हैंडशेक
सैकिया ने कहा कि दोनों एशिया कप ट्रॉफी जरूर भारत आएंगी। हालांकि इसको लेकर उन्होंने टाइम लाइन नहीं बताई, लेकिन कहा कि यह दोनों ट्रॉफी BCCI के दफ्तर में जरूर आएंगी।
दरअसल, पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर के बाद से मेन्स और वुमन्स क्रिकेट में भारतीयों ने पाकिस्तानी प्लेयर्स और स्टाफ से हाथ भी नहीं मिलाया है। नकवी के हाथों से दो एशिया कप ट्रॉफी भी नहीं ली हैं।

जल्द नकवी का कार्यकाल खत्म हो रहा
शुक्रवार को मुंबई में BCCI की 95th एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) हुई थी। इसी मीटिंग के बाद सैकिया ने कहा- एशिया कप की ट्रॉफियां... हमें उम्मीद है कि एक दिन जरूर लाएंगे। मैं आपको टाइम लाइन तो नहीं बता सकता, लेकिन मैं आपको भरोसा दिला सकता हूं कि दोनों ट्रॉफी जरूर आएंगी और मुंबई में BCCI के हेडक्वार्टर में पहुंचेंगी।
सैकिया का यह बयान ऐसे समय आया है जब नकवी का कार्यकाल खत्म होने वाला है। उनका बतौर ACC चीफ कार्यकाल अप्रैल 2027 में खत्म होने वाला है।
यह फैसला संस्थागत है
हाल ही में वुमन्स एशिया कप जीतने के बाद सैकिया ने कहा था नकवी से अवॉर्ड न लेना बोर्ड फैसला था। हमने ACC को पहले ही बता दिया था कि ऐसे हालात में भारतीय टीम ट्रॉफी प्रेजेंटेशन में हिस्सा नहीं लेगी। इसका मकसद खिलाड़ियों, टूर्नामेंट या खेल को टारगेट करना नहीं है।

दो बार नकवी से ट्रॉफी नहीं ली
भारतीय क्रिकेट टीम ने दो बार एशिया कप का खिताब जीता और दोनों बार ट्रॉफी नहीं ली। सबसे पहले मेन्स इंडियन टीम ने सितंबर 2025 में एशिया कप खिताब जीता था। तब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नकवी के हाथ से ट्रॉफी नहीं ली थी। इसके बाद हाल ही में यानी सितंबर 2026 में वुमन्स इंडियन टीम ने एशिया कप खिताब जीता। इस बार कप्तान हरमनप्रीत कौर ने नकवी से ट्रॉफी नहीं ली।
ये भी पढ़ें: अभिषेक से मिलने होटल पहुंची फीमेल फैन: फोटो के लिए करने लगी जिद, सिक्योरिटी गार्ड्स ने रोका; VIDEO वायरल

