अर्शदीप की गर्लफ्रेंड संग फोटो वायरल: नागोया कैसल के सामने समरीन कौर के साथ दिखे, लिखा- She my Diva ; PHOTO
Published: Updated:
4 min read

अर्शदीप और समरीन के रिश्ते की चर्चा IPL 2026 के दौरान तेज हुई थी। सोशल मीडिया पर दोनों की एक फोटो वायरल हुई थी।
स्पोर्ट्स डेस्क. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इस समय टीम इंडिया के साथ में हैं। यहां भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 खेलेगी। इसी बीच अर्शदीप सिंह की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में वह अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ नजर आ रहे हैं।
अर्शदीप ने यह फोटो जापान के नागोया कैसल के सामने शेयर की है। दोनों साथ में पोज देते नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ अर्शदीप ने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा।
अर्शदीप ने लिखा- ‘She my Diva’
अर्शदीप ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, Konnichiwa - She my Diva
फोटो सामने आने के बाद दोनों की केमिस्ट्री भी चर्चा में आ गई। वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने अर्शदीप को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़े : कोहली ने किन दिग्गजों से क्या-क्या सीखा: गेल से सिक्स हिटिंग, सचिन से स्ट्रेट ड्राइव और संगकारा से कवर ड्राइव सीखा

दरअसल, किसी भी टूर्नामेंट के बीच खिलाड़ियों के साथ फैमिली या पार्टनर के रहने को लेकर BCCI की पॉलिसी भी चर्चा में रहती है। खिलाड़ियों के साथ पार्टनर या फैमिली के रहने को लेकर नियम लागू होते हैं। ऐसे में अर्शदीप की समरीन के साथ जापान में मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं।
हालांकि, सिर्फ फोटो के आधार पर यह कहना सही नहीं होगा कि समरीन अर्शदीप के साथ टीम के आधिकारिक कैंप या खिलाड़ियों के रहने की जगह पर रह रही हैं।
कौन हैं समरीन कौर?
समरीन कौर का जन्म 7 सितंबर 1999 को जम्मू-कश्मीर में हुआ था। उन्होंने पुणे के सिंबायोसिस कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स से B.Com ऑनर्स की पढ़ाई की है। पढ़ाई के बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग में कॅरियर बनाया। साल 2018 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया में जम्मू-कश्मीर को रिप्रेजेंट किया था। वह इस कॉम्पिटिशन की फाइनलिस्ट भी रही थीं।

फिल्मों और वेब सीरीज में भी नजर आईं
समरीन ZEE5 की वेब सीरीज ‘Nail Polish’ में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह ‘83’ और ‘Sardaar Ji 2’ जैसी फिल्मों में भी नजर आई हैं। समरीन कई म्यूजिक वीडियोज का भी हिस्सा रही हैं। उन्होंने जुबिन नौटियाल, बादशाह और गुरु रंधावा जैसे सिंगर्स के साथ काम किया है। ‘Baawla’ और ‘Tujhe Bhoolna Toh Chaaha’ जैसे म्यूजिक वीडियोज से भी उन्हें पहचान मिली।
IPL 2026 से शुरू हुईं डेटिंग की चर्चा
अर्शदीप और समरीन के रिश्ते की चर्चा IPL 2026 के दौरान तेज हुई थी। सोशल मीडिया पर दोनों की एक फोटो वायरल हुई थी। इसके बाद फैंस ने दोनों के टैटू, एक्सेसरीज और कपड़ों तक को मैच करना शुरू कर दिया था। इससे दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाएं और बढ़ गईं।
समरीन को IPL 2026 के दौरान पंजाब किंग्स के मैच में भी देखा गया। वह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम और चंडीगढ़ में स्टैंड्स से पंजाब किंग्स को सपोर्ट करती नजर आई थीं। अर्शदीप IPL में पंजाब किंग्स के लिए ही खेलते हैं।

IPL 2026 में अर्शदीप
अर्शदीप सिंह ने IPL 2026 में 9 मैच खेले और 11 विकेट लिए। इसी सीजन में उन्होंने IPL में अपने 100 विकेट भी पूरे किए। अब अर्शदीप एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। बारिश के कारण भारत का अफगानिस्तान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबला नहीं हो सका।

