शमी को अकेले अगरकर ने बाहर नहीं किया: आकाश चोपड़ा बोले- यहां तानाशाही नहीं है, अब सिलेक्ट नहीं किया तो फिर मुश्किल
Published: Updated:
3 min read

भारतीय पेसर मोहम्मद शमी ने अब तक 64 टेस्ट में 229, 108 वनडे में 206 और 25 T20I में 27 विकेट लिए हैं। (फोटो- ANI)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर काफी चर्चाएं हो रही हैं। उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच मार्च 2025 में खेला था। इसी दौरान अजीत अगरकर जुलाई 2023 से सितंबर 2026 तक चीफ सिलेक्टर रहे। ऐसे में कई लोगों ने कहना शुरू कर दिया था कि अगरकर के चलते शमी की वापसी नहीं हो रही है।
इस पर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है। भारतीय क्रिकेट में तानाशाही नहीं है। यहां 5 सदस्यीय सिलेक्शन कमेटी मिलकर फैसला करती है। इसमें कोच और कप्तान के साथ BCCI सेक्रेटरी भी मौजूद रहते हैं।
ये भी पढ़ें: कोहली का नया वर्जन ज्यादा बेहतर: डि'विलियर्स के बयान में दम, 2016 में 100 अब 117 के स्ट्राइक रेट से खेल रहे विराट
प्रज्ञान के नेतृत्व में चुनी जाएगी ODI टीम
आकाश ने यहां तक कह दिया कि 2027 वर्ल्ड कप के लिहाज से देखें तो यदि अब शमी की वापसी नहीं हुई तो काफी देर हो जाएगी। न्यूजीलैंड दौरे पर ODI टीम में शमी को जगह नहीं मिली तो फिर उनका सिलेक्शन मुश्किल है।

शमी को न्यूजीलैंड दौरे के लिए T20I टीम में नहीं चुना गया। जबकि 36 साल के भुवनेश्वर कुमार की करीब 4 साल बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि वनडे टीम में शमी की वापसी हो सकती है। फिलहाल, अगरकर की जगह प्रज्ञान ओझा को अंतरिम हेड बनाया गया है।
ये भी पढ़ें: दीपावली पर इंडिया Vs पाकिस्तान मुकाबला: अंडर-19 एशिया कप का शेड्यूल जारी, एक ही ग्रुप में दोनों टीमें
सभी सिलेक्टर्स मिलकर फैसला करते हैं
आकाश ने कहा- लोगों के मन में यह सवाल है कि भुवी आ गए हैं तो क्या अब शमी भी टीम में आ जाएंगे? इस सवाल के बीच कई लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया कि अजीत अगरकर चले गए। उनके जाते ही पहले सिलेक्शन में भुवी आ गए। अब देखना शमी भी आ जाएंगे।
उन्होंने कहा- मेरा मानना है कि यदि हम ऐसा सोचते हैं कि अगरकर ने ही सभी को रोककर रखा था। बाकी सिलेक्टर्स तो भुवी और शमी को लाना चाहते थे, तो यह बेवकूफी होगी। ऐसा संभव ही नहीं है क्योंकि 5 लोगों की सिलेक्शन कमेटी होती है और सभी इस मामले में एक राय थे।

शमी की वापसी अभी नहीं हुई तो देर हो जाएगी
आकाश ने कहा- यहां ऐसा नहीं है कि एक सिलेक्टर ने कह दिया तो वैसा ही होगा। यहां लोकतंत्र है। फैसला लेने के लिए 5 सिलेक्टर होते हैं। वहां कोच और कप्तान भी होते हैं। BCCI सेक्रेटरी भी होते हैं। यहां एक व्यक्ति की नहीं चलती। यहां कोई तानाशाही नहीं है। किम जोंग उन (Kim Jong Un) थोड़ी बना रहे हैं यहां पर।
शमी की वापसी को लेकर आकाश ने कहा- ऐसी चर्चा हो रही है कि न्यूजीलैंड दौरे पर ODI टीम में शमी की वापसी हो सकती है। क्या वो अगरकर के जाने की वजह से आएगा? मैं यह बिल्कुल नहीं मानता। यहां सबसे बड़ी बात ये है कि यदि आप 2027 वर्ल्ड कप की ओर देख रहे हैं तो यह आखिरी मौका है। यदि यहां शमी को मौका नहीं मिला तो फिर चांस बहुत कम हैं। फिर वापसी के लिए बहुत देर हो जाएगी।


