अपने देश में कभी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला अफगानिस्तान: भारत-UAE होम ग्राउंड रहे- इस टीम की स्ट्रगल हिस्ट्री बेमिसाल
Published:
2 min read

2023 वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान टीम ने इंग्लैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका को हराया था। यह तीनों टीमें वर्ल्ड कप जीत चुकी हैं। (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम अपनी अगली सीरीज अफगानिस्तान की मेजबानी में खेलेगी। यह 3 टी20 की सीरीज रहेगी, लेकिन खास बात यह है कि तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे। यहां देखने वाली बात यह है कि सीरीज की मेजबानी अफगान टीम कर रही है और मुकाबले दिल्ली में होंगे। इसकी वजह शायद कुछ ही फैन्स जानते हों, लेकिन आज हम इस खबर में इसी को लेकर बात कर रहे हैं।
दरअसल, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अफगानिस्तान टीम को 2001 में ही मेम्बर बना लिया था। यह टीम अब तक (4 सितंबर) 364 इंटरनेशनल मैच (तीनों फॉर्मेट में) खेल चुकी है। देखने वाली बात ये है कि इस टीम ने अपने देश में एक भी इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला है, क्योंकि अफगानिस्तान में एक भी इंटरनेशनल स्टेडियम नहीं है।
स्टेडियम नहीं होने और घर में मैच नहीं खेल पाने की बड़ी वजह गृह युद्ध, अस्थिरता और अशांति रही है। अफगानिस्तान टीम अपने होम मैच भारत और UAE में ही खेलती रही है। कुछ मैच दोहा में भी खेले हैं। आइए ग्राफिक्स में जानते हैं अफगानिस्तान में क्रिकेट का इतिहास, उसका क्रिकेट रिकॉर्ड और किस देश में कितने होम वेन्यू बनाए, जहां होम मैच खेले...





